लाइव टीवी

Funny Video: फूल देते हुए दूल्हा ने दुल्हन से कही ऐसी बात, फिर लड़की ने जो किया वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

Updated Sep 08, 2021 | 17:52 IST

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। क्योंकि, दुल्हन ने जिस तरह के एक्सप्रेशन दिए हैं उसे देख किसी की भी हंसी छूट जाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन का अंदाज तो देखिए...
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हा दे रहा था फूल तो दुल्हन ने दिए गजब के रिएक्शन
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Dulha Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के अक्सर मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस तरह के वीडियो को काफी पसंद करते हैं। कुछ वीडियो पर तो लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खास और यादगार हो। इसके लिए कुछ जोड़े तो एक से एक तरकीब भी निकालते हैं। जिससे उनकी चर्चा हो। कभी कोई ट्रैक्टर पर शादी करने के लिए पहुंचता है। कहीं, दूल्हन खुद गाड़ी ड्राइव कर ससुराल जाती है। कोई बाइक पर अपनी दुल्हन को ले जाता है। ना जाने किस-किस तरह के लोग दिमाग लगाते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, दूल्हा घुटने पर बैठकर दुल्हन को फूल देना चाहता है। इसके लिए वह किस तरह  की तैयारी कर रहा है और दुल्हन की ओर इशारा करते हुए कुछ ऐसा कहता है, जिससे उसकी हंसी छूट जाती है। देखें वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी जरूर हंसी आई होगी। हो सकता है कईयों को अपनी शादी याद आ गई हो। बहरहाल, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा और लोग इस वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कमेंट के जरिए आप भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।