लाइव टीवी

TikTok Virat Kohli: टिक टॉक पर 'विराट कोहली' नाम से मशहूर है ये लड़का, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

Updated Oct 12, 2019 | 19:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli TikTok Videos: टिक टॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस शख्स के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसका चेहरा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलता है।

Loading ...
टिक टॉक का विराट कोहली

TikTok Virat Kohli। नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर अपने प्रदर्शन और अन्य वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी रन-मशीन की तरह स्कोर करने के लिए और कभी अपने लुक्स के लिए। लेकिन एक और शख्स है जो उनकी वजह से खूब मशहूर हो रहा है। वैसे, एक कहावत भी है कि दुनिया में एक ही चेहरे के एक समय में सात लोग होते हैं। 7 का तो पता नहीं लेकिन एक शख्स जरूर है जिसे पहली नजर में कई लोग विराट कोहली समझने की भूल कर बैठते हैं। इनका नाम है टिक टॉक सुपरस्टार गौरव अरोड़ा, जिनका लुक एकदम चीकू यानी विराट कोहली जैसा है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। यहां आप भी कुछ वीडियो देख सकते हैं।

लड़का टिकटॉक पर वीडियो बनाता है और इनमें एकदम कोहली की तरह नजर आता है। साथ ही, गौरव अरोड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के विज्ञापन का एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें बुमराह विराट कोहली को चुनौती दे रहे हैं- 'चीकू भैया, आ रहा हूं मैं।'

टिकटॉक सुपरस्टार गौरव अरोड़ा के करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके टिकटॉक अकाउंट पर 33.4 मिलियन लाइक हैं। सुपरस्टार सोशल मीडिया एप्लीकेशन TikTok पर बहुत चर्चित हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने कई सुपरस्टार दिए हैं।