लाइव टीवी

Durga Puja 2019 : बच्चों ने इस तरह दी मां दुर्गा की प्रस्तुति, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे उनके कायल

Updated Oct 07, 2019 | 20:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Durga Puja 2019 : देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बच्चों ने इस तरह दी मां दुर्गा की प्रस्तुति
मुख्य बातें
  • दुर्गा पूजा के मौके पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर
  • 6 स्कूली बच्चों ने मिलकर मां दुर्गा की मुद्रा में दी है प्रस्तुति
  • फोटो देख आनंद महिंद्रा और रवीना टंडन भी हुए इनके कायल
  • अपने ट्विटर हैंडल से इनकी तस्वीर शेयर की तारीफ

नई दिल्ली : देशभर में पूरे धूमधाम के साथ दुर्गापूजा मनाई जा रही है। देश के अलग-अलग कोनों से अनोखे और बेहतरीन पंडालों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिसमें कलाकारों की अद्भुत क्रिएटिविटी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया दुर्गा पूजा के पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की तस्वीरों से भरी पड़ी है। इस साल भी दुर्गा पूजा के पंडालों को कई अलग-अलग प्रकार के थीम पर बनाया गया था, इनमें से कुछ पर्यावरण संरक्षण, देश सुरक्षा, बालाकोट एयरस्ट्राइक, सांप्रदायिक सौहार्द।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही जिसे कई बड़े-बड़े लोगों ने अपने हैंडल से शेयर किया है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जानते हैं आखिर क्या खास है इस तस्वीर में। दरअसल 6 बच्चों की ये एक तस्वीर है जिसमें वे सभी मां दुर्गा की मुद्रा में पोज दे रहे हैं। इसमें एक बच्ची है जो मां दुर्गा बनी है। एक लड़का है जो मां दुर्गा की सवारी शेर बना है।

वहीं तीसरा लड़का महिषासुर बना है और मां दुर्गा बनी लड़की के पीछे तीन बच्चे खड़े हैं जो मां दुर्गा के आठ हाथों को बना रहे हैं। इन सभी हाथों ने अलग-अलग चीजें पकड़ी हुई है। वहीं मां दुर्गा बनी लड़की ने अपने हाथों में एक बड़ा सा हथियार नुमा डंडा ली है और महिषासुर को मारने वाला पोज दे रही है।

ये पूरी तस्वीर बेहद प्रभावशाली है जिसे रीट्वीट किए बिना बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा भी नहीं रह पाए। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंड से रीट्वीट करते हुए लिखा कि अब तक मैंने कितने सारे पंडाल और प्रतिमाएं देखी हैं लेकिन इन बच्चों के द्वारा मां दुर्गा की ये प्रस्तुति वाकई में कमाल की है। जय माता दी।      

वहीं आनंद महिंद्रा ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि जब मानवता की बात आती है तो बच्चे हमेशा इसमें जीतते हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि इस फोटो में बड़े ही साधारण अंदाज में लेकिन बड़े ही प्रभावपूर्ण तरीके से मां दुर्गा को दिखाया गया है। वहीं दूसरे ने लिखा कि पिक्टर ऑफ द डे।