लाइव टीवी

कम उम्र की दुल्हन पाकर बुजुर्ग दूल्हे ने सरेआम की ऐसी हरकत, देखकर चिल्लाने लगे शादी में मौजूद लोग

Updated Jun 28, 2022 | 16:36 IST

Wedding Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग उम्र के शख्स की लगभग उसकी आधी उम्र की लड़की से शादी हो रही होती है। जैसे ही देोनों की शादी पूरी होती है, दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। इस दौरान दूल्हा जिस तरह से किस करता है, वह देखकर शादी में मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दुल्हन की शादी
मुख्य बातें
  • बुजुर्ग दूल्हे की हो रही थी कम उम्र की दुल्हन से शादी
  • दुल्हन को सामने देखकर काफी देर तक किस करता रहा दूल्हा
  • बुजुर्ग दूल्हे की हरकत देख जोर-जोर से चिल्लाने लगे लोग

Wedding Video: भारत में शादियों के समय तमाम तरह के रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। जिस तरह भारतीय शादियों में जयमाला से लेकर सिंदूर, फेरे जैसे रिवाज निभाए जाते हैं। वैसे ही विदेशी शादियों में दूल्हा-दुल्हन के विवाह के बाद एक-दूसरे को Kiss करने का रिवाज है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी के बाद एक विदेशी दूल्हा-दुल्हन किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि दुल्हन की उम्र दूल्हे की उम्र से काफी कम है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग उम्र के शख्स की लगभग उसकी आधी उम्र की लड़की से शादी हो रही होती है। जैसे ही देोनों की शादी पूरी होती है, दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। इस दौरान दूल्हा जिस तरह से किस करता है, वह देखकर शादी में मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। दरअसल, कम उम्र की लड़की से शादी होने के बाद बुजुर्ग दूल्हा लगातार दुल्हन को किस करता रहता है। यह देखकर मौजूद लोग दंग रह जाते  हैं।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

दुल्हन को काफी देर तक किस करता है दूल्हा

बता दें कि क्रिस्चियन शादियों में यह हमेशा देखने को मिलता है कि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को किस करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दूल्हा शादी के लिए पूरी तरह से रेडी है। दूल्हे के सामने उसकी खूबसूरत दुल्हन खड़ी हुई है। पादरी जैसे ही बाइबिल की लाइनों को पढ़कर खत्म करता  है और दोनों की सहमति से शादी की रस्म पूरी होती है। दुल्हा बिना समय गंवाए अपनी दुल्हन को किस करने लगता है। जिस तरह किस करने में बुजुर्ग दूल्हा उतावलापन दिखाता है, वह देखकर वहां मौजूद लोग मजे ले-लेकर चिल्लाने लगते हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो को live_weddings_with_kwaku नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'द हॉली किस।' वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बुजुर्ग दूल्हे ने जिस तरह बिना रुके कई सेकेंड्स तक दुल्हन को किस किया, वह काफी उत्साहित लग रहा था।