लाइव टीवी

Viral Video: हाथी और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त जंग, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated Oct 21, 2021 | 09:36 IST

Elephant Crocodile Viral Video: पूर्वी अफ्रीका के जाम्बिया से हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक हथिनी और मगरमच्छ के बीच जरदस्त जंग हो रही है। लेकिन, हाथिनी ने मगमरच्छ का वो हाल कर दिया जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
हथिनी ने मगरमच्छ को उतारा मौत के घाट
मुख्य बातें
  • हथिनी ने जबरदस्त तरीके से किया मगरमच्छ पर हमला
  • हथिनी का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Elephant Crocodile Viral Video: कहते हैं हाथी जल्दी गुस्सा नहीं आता और जब उसे गुस्सा आता है तो काफी आक्रमक हो जाता है। हाथी का गुस्सा इतना खतरनाक होता है कि वह पल भर में किसी की जान ले सकता है। साथ ही तबाही मचा सकता है। सोशल मीडिया पर हाथियों के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे।

पूर्वी अफ्रीका के जाम्बिया से हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक हथिनी और मगरमच्छ के बीच जरदस्त जंग हो रही है। लेकिन, हाथिनी ने मगमरच्छ का वो हाल कर दिया जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। बताया जा रहा है कि एक हथिनी को अहसास हुआ कि 'समंदर का सिकंदर' मगरमच्छ  उसके बच्चे का शिकार करने वाला है। लिहाजा, हथिनी ने बुरी तरह मगरमच्छ पर हमला कर दिया। हथिनी ने इस तरह मगरमच्छ पर हमला किया कि उसकी मौत हो गई। देखें वीडियो...

हथिनी ने किया जबरदस्त हमला

यह वीडियो जाम्बिया सफारी का है, जिसे डेनमार्क के टूरिस्ट हंस हेनरिक हार ने अपने कैमरे में कैद किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त घटी जब अफ्रीकन हाथियों का एक झुंड जाम्बेजी नदी के किनारे पानी पीने आया था। इसी दौरान एक मगरमच्छ हथिनी के बच्चे की ओर बढ़ता है। लेकिन हथिनी को यह पसंद नहीं आता। इसके बाद हथिनी पलक झपकते ही मगरमच्छ का काम तमाम कर देती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही यूजर्स वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।