लाइव टीवी

Rabi Peerzada के समर्थन में फौजिया इलियास ने शेयर की न्यूड तस्वीरें, बोलीं- महिला शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं

Updated Nov 05, 2019 | 17:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Fauzia Ilyas backs Rabi Peerzada with PICS: रबी पीरजादा का समर्थन करते हुए फौजिया इलियास ने बिना कपड़ों के अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

Loading ...
रबी पीरजादा (बाएं) और फौजिया इलियास (दाएं)
मुख्य बातें
  • रबी पीरजादा के समर्थन में उतरीं फौजिया इलियास, शेयर की अपनी तस्वीरें
  • बोलीं- महिला के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं, मरियम नमाज़ी ने भी दिया साथ

Fauzia Ilyas supports Rabi Peerzada: डच-पाकिस्तानी स्पीकर, राजनीतिक कार्यकर्ता और पाकिस्तान एथेस्ट एंड एग्नोस्टिक गठबंधन की अध्यक्ष और सह-संस्थापक फौज़िया इलियास ने ट्विटर पर इस्लामिक कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर की हैं। वह एक विवाद के बीच पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के समर्थन में उतर आई हैं। रबी पीरजादा के अश्लील वीडियो और फोटोज कुछ दिन पहले इंटरनेट पर लीक होने के बाद वायरल हो गए थे और इसे लेकर लोगों ने उनकी आलोचना करने के साथ ही मजाक बनाया था।

पीरजादा के समर्थन में उतरीं फौजिया इलियास ने कहा कि रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया क्योंकि यह उनका जीवन और उनकी पसंद है। राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा, 'रबी पर निशाना साध रहे लोगों पर शर्म आती है। जो शरीर को लेकर महिलाओं को शिकार बनाते हैं।' फ़ौज़िया इलियास ने पीरजादा के साथ देते हुए खुद की नग्न तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि महिलाओं को अपने शरीर पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।

फौज़िया इलियास ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके शरीर में शर्म करने जैसा कुछ भी नहीं है। मुझे समझ में नहीं आता है कि हमेशा महिलाओं को सिर्फ उनके शरीर की वजह से परेशान क्यों किया जाता है। रबी पीरजादा ने कुछ भी गलत नहीं किया। यह उनका जीवन है और उनकी पसंद है। उन लोगों पर शर्म आती है जो उन्हें कोसते हैं। #IAmRabiPirzada #Nobodyshame #WestandwithRabi'

ब्रिटिश-ईरानी राजनीतिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार प्रचारक, मरियम नमाज़ी ने भी बाद में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फौज़िया इलियास के ट्वीट को शेयर किया और कहा कि महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के शरीर के बजाय गलतफहमी वाले इस्लामिक नजरिए और संस्कृति को अश्लील कहना चाहिए जो महिलाओं के शरीर और कामुकता को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं।

मरियम नमाज़ी ने ट्वीट किया, 'महिलाओं के शरीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। अश्लील क्या है- महिलाओं के शरीर के बारे में गलत नजरिया और शर्मनाक संस्कृति।'

पाकिस्तानी गायक रबी पीरजादा की न्यूड तस्वीरें लीक होने के पीछे पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड के नाम की चर्चा हो रही है। विवादित वीडियो को लेकर पैदा हुए विवादों के बाद रबी पीरजादा ने मनोरंजन उद्योग यानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं रबी पीरजादा। मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है। अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें।'

गौरतलब है कि रबी पीरजादा सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करके पीएम मोदी को जानवर और सुसाइड बम दिखाकर धमकाने को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं।