लाइव टीवी

VIDEO: लंगूर और छोटे बच्चे के बीच जबरदस्त फाइट, दोनों की लड़ाई देख दंग रह जाएंगे आप

Updated May 25, 2022 | 10:38 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर लंगूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे के साथ लड़ाई कर रहा है। दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लंगूर का खतरनाक अंदाज
मुख्य बातें
  • मजेदार है लंगूर का ये वीडियो
  • छोटे बच्चे के साथ लंगूर ने की जबरदस्त फाइट
  • वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे ठहाके

Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है , जो धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक छोटे बच्चे और लंगूर के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं। 

आपने बंदर और लंगूर को अक्सर लोगों को परेशान करते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी इनके काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो ये गुस्से में काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक लंगूर का आपको अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटा लड़का लंगूर को परेशान कर रहा है। लंगूर को भी गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दोनों में जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है। फिर जो हुआ यकीन मानिए ऐसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  नोएडा का अनोखा रेस्टोरेंट, अंग्रेजी में बात करते हुए रोबोट परोस रहे खाना, दोनों के नाम भी काफी यूनिक

लंगूर का टशन

वीडियो में आपने देखा दोनों में से कोई भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। इतना ही नहीं लंगूर भी डरने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'dalpat__rana_21' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दिन बनाने वाले इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।