लाइव टीवी

Shocking Video: मछली के मुंह में सिरिंज डालते ही हुआ ऐसा 'चमत्कार', देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Updated Jan 29, 2022 | 16:01 IST

Fish Viral Video: एक मछली इस तरह से अपने बच्चों की रक्षा करती है इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं बाल्टी में पानी के अंदर एक मछली नजर आ रही है। मछली को देखकर पहले तो ऐसा लगता है कि वह मरी हुई है। लेकिन, जैसे ही शख्स उसके अंदर हाथ डालता है मछली इधर-उधर भागने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मछली के अंदर इतनी सारी मछलियां...
मुख्य बातें
  • मछली के मुंह में सिरिंज डालते ही दिखा चौंकाने वाला नजारा
  • एक साथ निकली कई सारी मछलियां
  • वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Fish Viral Video: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। समय-समय पर कई चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। लेकिन, कुछ सच्चाईयों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक मछली अपने बच्चों को खास तरह से रक्षा करती है। इस वीडियो (Video) को देखने के बाद हो सकता है आपको अपनी आखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। 

ये तो हम सब जानते हैं इंसान हो या फिर जानवर सभी अपने बच्चों की रक्षा करते हैं। लेकिन, सबका तरीका अलग-अलग होता है। कोई हथियार से अपने बच्चों की रक्षा करता है, तो कोई दूसरों की हत्या कर। लेकिन, एक मछली इस तरह से अपने बच्चों की रक्षा करती है इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं बाल्टी में पानी के अंदर एक मछली नजर आ रही है। मछली को देखकर पहले तो ऐसा लगता है कि वह मरी हुई है। लेकिन, जैसे ही शख्स उसके अंदर हाथ डालता है मछली इधर-उधर भागने लगती है। इसके बाद शख्स एक सिरिंज में पानी भरता है और फिर मछली को पकड़ने की कोशिश करता है। पहले तो मछली हाथ में आने के लिए तैयार नहीं होती। लेकिन, कुछ पल बाद शख्स मछली को पकड़ लेता है। इसके बाद वह मछली सिरिंज को मछली के अंदर डालने लगता है। जैसे ही सिरिंज अंदर जाता है उसके बाद तो 'चमत्कार' ही हो जाता है। मछली के मुंह से ढेरों बच्चे बाहर निकलते हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें - Viral Video: जीप की बोनट पर धूम मचाते हुए दुल्हन की धांसू एंट्री, अंदाज पर फिदा हुए लोग

चौंकाने वाला है नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव हो सकता है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'viralhog' ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं। किसी का कहना है कि वो अपने बच्चों को ही खाने वाली होगी। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की राय दे रहे हैं। लेकिन, आपको बता दें कि ये मछली चिचलिड्स है, जो अफ्रीका में ज्यादातर पाई जाती है। 21 से 36 दिनों तक वो बच्चों को मुंह में डाले रहती है और इस बीच मछली कुछ भी खाती नहीं है।