लाइव टीवी

Watch: मछुआरे को मिली भेड़िए जैसी शक्ल वाली 'शैतानी' मछली, वापस समुद्र में न फेंकता तो हो सकता था जानलेवा हादसा

Updated Jul 29, 2022 | 18:04 IST

Devil Fish With Wolf Face: कुछ मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, इस बीच उनके हाथ एक ऐसी मछली लगी, जो न सिर्फ देखने में भेड़िए की तरह थी बल्कि उसने किसी दैत्य की तरह मछुआरे पर हमला करने की कोशिश की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दैत्य मछली
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • अमेरिका के मछुआरे को मिली दैत्य मछली
  • वापस न फेंक देता तो कर सकती थी हमला

Devil Fish With Wolf Face: समुद्री की दुनिया को ऐसे ही रहस्यमयी नहीं कहा जाता है। कई बार मछुआरों को ऐसी किस्म की मछलियां मिल जाती हैं, जिन्हें 'शैतान' कहा जा सकता है। अमेरिका के समुद्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप कांप जाएंगे। यहां कुछ मछुआरे बोट से मछली पकड़ने गए थे। इस बीच उनके हाथ एक ऐसी मछली लगी, जो न सिर्फ देखने में भेड़िए की तरह थी बल्कि उसने किसी दैत्य की तरह मछुआरे पर हमला करने की कोशिश की।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर मछुआरा अलर्ट न होता तो उसके साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के समुद्र में कुछ मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। वहां उनके हाथ एक दैत्य मछली लग गई। आप देख सकते हैं कि इस दुर्लभ मछली का मुंह एकदम भेड़िए की तरह था। इस मछली को पाकर बोट पर मौजूद सारे मछुआरे कांप गए। हालांकि, एक मछुआर ने काफी हिम्मत करके उसे अपने हाथों से उठा लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने उस मछुआरे को भी कांपने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो- 

मछुआरे ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो

वीडियो को जैकब नोल्स (Jacob Knowles) नाम के मछुआरे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे। आप देख सकते हैं कि भेड़िए जैसी शक्ल की मछली पकड़ने के बाद उसे नाव के फर्श पर रखा गया था। इसके बाद नोल्स उसे अपने हाथ से उठाकर कैमरे की तरफ करते हैं। नोल्स बार-बार बोल रहे थे कि मछली उन्हें काटने की कोशिश कर रही है। आप देख सकते हैं कि नोल्स उस मछली को 'झींगा' के पास ले जाते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वह शैतानी मछली झींगा मछली को अपने दांतों में दबोच लेती है।

ये भी पढ़ें- नौकर पर आया मालकिन का दिल, प्यार के लिए तोड़ दी सारी दीवारें, मजेदार है पाकिस्तानी महिला की लव-स्टोरी

यह दृश्य देखने में बहुत खूंखार लगता है। इस नजारे से नोल्स इतना डर जाते हैं कि उस शैतानी मछली को वापस समुद्र में फेंक देते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर नोल्स उसे वापस समुद्र में नहीं फेंक देते तो वह उन पर भी हमला कर सकती थी। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को डरा दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रकृति में कई बार भयावह चीजें भी दिख जाती हैं।' बता दें कि मछलियों की 28 हजार से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।