लाइव टीवी

Video: मगरमच्छ का शिकार करने के लिए 5 शेरों ने लगा दी पूरी ताकत, अकेले ही सब पर भारी पड़ गया 'पानी का दैत्य'

Updated Aug 16, 2022 | 18:35 IST

Lion Vs Crocodile: मगरमच्छ पानी के बाहर धूप सेंकने गया था। वह नदी के किनारे थोड़ी दूर पर ही लेटा हुआ था। तभी पांच शेरों का झुंड वहां आ जाता है। शेरों के झुंड ने जब मगरमच्छ को देखा तो उन्हें लगा होगा कि मगरमच्छ पानी में है नहीं। इसलिए वह मिलकर उसका आसानी से शिकार कर पाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
शेरों ने किया मगरमच्छ पर हमला
मुख्य बातें
  • मगरमच्छ और शेरों की लड़ाई का वीडियो आया सामने
  • 5 शेर मिलकर करना चाहते थे पानी के दैत्य का शिकार
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Lion Vs Crocodile: मगरमच्छ को 'पानी का जल्लाद' यूं ही नहीं कहा जाता है। अपने इलाके में वह पांच शेरों पर भी सवा शेर पड़ता है। अगर आपको यकीन नहीं आता तो हमारे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। आपको यकीन ही नहीं होगा कि पांच-पांच शेर भी मिलकर एक मगरमच्छ का शिकार नहीं कर पाते हैं। ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान मगरमच्छ पानी के बाहर होता है।

वीडियो में देख सकते हैं एक मगरमच्छ पानी के बाहर धूप सेंकने गया था। वह नदी के किनारे थोड़ी दूर पर ही लेटा हुआ था। तभी पांच शेरों का झुंड वहां आ जाता है। शेरों के झुंड ने जब मगरमच्छ को देखा तो उन्हें लगा होगा कि मगरमच्छ पानी में है नहीं। इसलिए वह मिलकर उसका आसानी से शिकार कर पाएंगे। इसके बाद शेरों ने घेरकर मगरमच्छ पर हमला बोल दिया। आप देख सकते हैं कि दो-तीन शेर मिलकर उसे दबोच लेते हैं और अपने नुकीले दांतोंं से उसे फाड़ने की कोशिश करते हैं। देखें वीडियो- 

शेरों को चकमा देकर भाग जाता है मगरमच्छ

हालांकि, पांच-पांच शेर मिलकर भी उस मगरमच्छ का शिकार नहीं कर पाते हैं और अंत में मगरमच्छ उन सबको चकमा देखकर वहां से भाग जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ मुश्किल समय में भी अपनी हिम्मत नहीं हारता और उनसे  भिड़ता रहता है। इसके साथ ही वह अपना दम-खम दिखाकर वहां से निकल भागता है। शेरों के झुंड ने नदी के किनारे मगरमच्छ पर झमला किया था।

शुरू में लगता है कि मगरमच्छ अब बच नहीं पाएगा और शेरों के हाथों मारा जाएगा, लेकिन पांच शेर मिलकर भी उसकी मोटी खाल फाड़ नहीं पाते हैं। एक तरह से उसकी मोटी खाल उसे बचा लेती है। अंत में मगरमच्छ तेजी से पानी में कूद जाता है। वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है।