लाइव टीवी

बाढ़ से बचने के लिए घर के अंदर घुस आया बाघ, बेड के नीचे दुबककर ली पनाह, तस्वीर वायरल

Updated Jul 20, 2019 | 11:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

असम और बिहार राज्यो में इन दिनों बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। बाढ़ के दौरान की ही एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो जंगली जानवरों की परेशानियों को बयां करती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बाढ़ से बचने की कोशिश में बाघ
मुख्य बातें
  • असम में बाढ़ के कारण 48 लाख से ज्यादा प्रभावित
  • इंसान ही नहीं जंगली जानवर भी हैं परेशान
  • बाढ़ से बचते हुए इस बाघ की ये तस्वीर वायरल

नई दिल्ली : असम इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहा है। अब तक इस बाढ़ में 47 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल 1.79 लाख हेक्टेयर भूमि का हिस्सा पानी में डूब चुका है। राज्य का काजीरंगा नेशनल पार्क का करीब 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूब गया है। 3,705 गांवों में 48,87,443 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

इसी बाढ़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जिससे साफ तौर पर पता चल रहा है कि इस आपदा से ना सिर्फ इंसान बुरी तरह से प्रभावित हैं बल्कि जंगली जानवर भी काफी परेशान हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए लोगों के घरों तक में प्रवेश कर रहे हैं।

अपनी जान बचाने के लिए जंगल से भाग कर यह फीमेल टाइगर हरमूति में प्रवेश कर गई है। घर के अंदर एक बिस्तर के नीचे बैठी इस फीमेल टाइगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

इसे सबसे पहले गुरुवार को काजीरंगा नेशनल पार्क से 200 मीटर दूर लोकल हाइवे पर देखा गया था। ट्रैफिक वालों से बचने के लिए बाघ ने वहां से भागकर इस घर में शरण ले लिया।  

वाइल्डलाइफ अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने उसे वहां से निकाला। उन्होंने बताया कि वह इतना डरी हुई थी कि बिल्कुल शांत हो गई थी और उसने किसी के लिए भी कोई खतरा पैदा नहीं किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक बाढ़ के कारण 92 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है।

भारी वर्षा के कारण पार्क का अधिकतर हिस्सा पानी में डूब चुका है। मॉनसून बाढ़ से लाखों लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 
असम और बाढ़ में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। दक्षिणी एशिया में भारी वर्षा के कारण 200 लोग मारे गए हैं और 10 मिलियन तक प्रभवित बताए जाते हैं।