लाइव टीवी

Viral: बत्तख और कुत्ते के बीच ऐसी दोस्ती, वीडियो देख कहेंगे- 'दोनों के बीच क्या याराना है'

Updated Jun 07, 2022 | 18:02 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और बत्तख का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इसमें दोनों की दोस्ती गजब की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
कुत्ता और बत्तख की दोस्ती
मुख्य बातें
  • बत्तख और कुत्ते के बीच गहरी दोस्ती
  • दोनों के बीच याराना देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया क्यूट वीडियो

Duck And Dog Video: कहते हैं दुनिया में दोस्ती से बड़ी कोई चीज नहीं। इंसान हो या फिर जानवर सब में आपको दोस्ती का एक से एक अद्भुत नजारा देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया (Social media) पर भी इस तरह के वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बत्तख और कुत्ते के बीच गहरी दोस्ती दिखाई गई है। इस वीडियो को देखकर एक बात आप भी जरूर कहेंगे दोनों के बीच क्या याराना है। 

जानवरों के कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में कुत्ते और बत्तख के बीच ऐसी होती है, जिसे लोग इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों साथ में मजे खेलते हैं। वहीं, बीच में कुत्ता बत्तख के ऊपर जाकर बैठ जाता है। इस दौरान बत्तख को कोई आपत्ति नहीं होती है। दोनों एक-दूसरे का साथ जमकर मस्ती करते हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: चाकू लेकर खूंखार बन गया तोता, वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंदाज

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो में दोनों की मासूमियत देखकर आपका भी मन गदगद हो गया होगा। हो सकता है कई लोगों को बार-बार वीडियो देखने का मन कर रहा होगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फेसबुक पर क्यूट वीडियो को 'Woof Woof' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब सात लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 31 हजार लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं। लोगों दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।