लाइव टीवी

Viral: इस वीडियो को देखकर धोखा खा गए लोग, सच्चाई पर आपको भी नहीं होगा यकीन

Updated Dec 16, 2021 | 11:12 IST

पहली नजर में इस वीडियो को देखने के बाद आपको लगेगा कि शख्स ने हाथ में सूखे पत्ते उठा रखे हैं। लेकिन, गौर से जब इस वीडियो को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इसमें हो रही हरकत देखने के बाद आपको समझ आएगा कि इसकी सच्चाई कुछ और ही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इस वीडियो ने लोगों को किया कन्फ्यूज
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है मेंढक का ये वीडियो
  • पहली नजर में वीडियो को देखकर धोखा खा गए लोग
  • सूखे पत्तों की तरह दिखता है ये मेंढक

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियोज शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें यूजर्स बार-बार देखते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग काफी कन्फ्यूज हैं और सच्चाई पर यकीन नहीं हो रहा है। हो सकता है पहली नजर में इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कन्फ्यूज हो जाएं और सच्चाई जानकर हैरान हो जाएं।  

पहली नजर में इस वीडियो को देखने के बाद आपको लगेगा कि शख्स ने हाथ में सूखे पत्ते उठा रखे हैं। लेकिन, गौर से जब इस वीडियो को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इसमें हो रही हरकत देखने के बाद आपको समझ आएगा कि इसकी सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, जिसे आप सूखे पत्ते समझ रहे हैं, वो  मेंढक हैं। जो नॉर्मली दिखने में सूखे हुए पत्ते की तरह लग रहा है। तो पहले आप गौर से इस वीडियो को देखें...

मेंढक को देखकर कन्फ्यूज हुए लोग

वीडियो को देखकर आप भी जरूर कन्फ्यूज हुए होंगे। इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने पूरी जानकारी भी शेयर की है। वीडियो को अब तक तकरीबन दो लाख लोग देख चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने मेंढकों की ऐसी प्रजाति उन्होंने नहीं देखी थी। एक अन्य यूजर का कहना है कि आखिर यह कौन सा जीव है, तो पत्ते जैसा लग रहा है। गौरतलब है कि यह एक Malayan मेंढक है। इस तरह के मेंढक ज्यादातर बारिश वाले इलाकों में पाए जाते हैं।