लाइव टीवी

Funny Video: स्कूटी पर स्टाइल मार रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख आपका दिन बन जाएगा

Updated Nov 18, 2021 | 18:23 IST

कई लोगों को आपने स्टंट करते हुए देखा होगा। बाइक पर, कार पर या फिर साइकिल पर... लोग एक से एक खतरनाक और मजेदार स्टंट करते हैं। हालांकि, कई बार स्ंटट के चक्कर में लोग अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
स्टंट करने से पहले देख लें ये वीडियो...
मुख्य बातें
  • बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में लड़के के साथ हो गया खेल
  • हवा में उछल कर सीधे नीचे गिर पड़ा लड़का
  • बार-बार देखा जा रहा है ये मजेदार वीडियो

आज कल के युवाओं में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। इसके लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते रहते हैं। कई बार तो स्टाइल मारने के चक्कर में ऐसा खेल हो जाता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। हाल ये है कि सोशल मीडिया पर तरह के वीडियो का जमावड़ा लगा हुआ है। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जो आपका दिन जरूर बना देगा। क्योंकि, तीन सेकेंड के इस वीडियो में एक लड़के के साथ जो हुआ वो काफी दिलचस्प है।

कई लोगों को आपने स्टंट करते हुए देखा होगा। बाइक पर, कार पर या फिर साइकिल पर... लोग एक से एक खतरनाक और मजेदार स्टंट करते हैं। हालांकि, कई बार स्ंटट के चक्कर में लोग अपनी जान तक को जोखिम में डाल देते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक लड़का स्कूटी पर स्टंट पर कर रहा था। स्टंट करने के चक्कर में उसके साथ जो हुआ उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं लड़का अचानक स्कूटी के अगले हिस्से को उठाता है और तुरंत ब्रेक लगाता है, परिणाम ये होता है कि उछल कर वह सीधे जमीन पर गिर पड़ता है। वीडियो...

स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल...

वीडियो में लड़के का अंदाज देखकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। साथ ही सोच रहे होंगे कि यह किस तरह का स्टंट है। लड़के का जो हाल हुआ हो, लेकिन लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को बार-बार देखते हुए जमकर चटकारे ले रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Cosasdevida_12' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।