लाइव टीवी

Video: चलो आज कुछ तूफानी करते हैं! छत से साइकिल लेकर उतर रहा था शख्स, अंजाम हैरान कर देगा

Updated Aug 27, 2021 | 14:43 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स साइकिल के साथ छत से निचे उतर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल...
मुख्य बातें
  • स्टंट करने के चक्कर में हो गया खेल
  • साइकिल के साथ नीचे गिरा शख्स
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video: आज कल लोगों में कुछ अलग करने का जुनून सवार है। इसके लिए कई लोग तो अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। जिससे वह फेमस हो सके। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर इसके लिए लोग मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर करते हैं, जिन पर यूजर्स मजे लेने से भी नहीं चूकते। इस वीडियो में भी तीन दोस्त कुछ अलग करना चाहते थे, लेकिन परिणाम जो हुआ उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वहीं, एक शख्स के साथ जो हुआ उसे वह शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए। 

सोशल मीडिया के जमाने में लोग हमेशा इस प्लेटफॉर्म पर मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो लोगों को हंसा भी रहा है और हैरान भी कर रहा है। क्योंकि, कुछ तूफानी करने के चक्कर में युवक के साथ खेल हो गया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से छत से तीन लोग साइकिल लेकर जमीन पर छलांग लगाने की तैयारी कर रहे हैं। एक शख्स को तो कामयाबी मिल जाती है, लेकिन दूसरे के साथ क्या होता है खुद वीडियो में देख लें...


वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। लेकिन, इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को @HldMyBeer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 30 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कमेंट के जरिए आप भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।