लाइव टीवी

दूल्हे की आंख पर पट्टी बांधकर दुल्हन को पहचानने का खेला गया खेल, जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Updated Jul 13, 2022 | 19:01 IST

Bride Groom Video: शादी का यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देखने में फनी भी है। दरअसल, दुल्हन को ढूंढने के दौरान दूल्हे के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • दूल्हे के साथ ससुराल वालों ने खेला मजेदार गेम
  • आंख पर पट्टी बांधकर दुल्हन को पहचानने का गेम
  • दूल्हे ने आंख पर पट्टी बांधकर दुल्हन को पहचाना

Bride Groom Video: भारत में शादियों का सीजन लोगों को बहुत पसंद आता है। शादियों में जहां अच्छे-अच्छे पकवान खाने को मिलते हैं। वहीं, शादी के दौरान निभाई जाने वाली रस्में लोगों को बहुत पसंद आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हे के साथ ऐसी रस्म निभाई जाती है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की आंख पर पट्टी बांधकर उसे दुल्हन को पहचानने का खेल खेला जाता है।

शादी का यह वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देखने में फनी भी है। दरअसल, दुल्हन को ढूंढने के दौरान दूल्हे के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो को बड़ी तादाद में लोग पसंद कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंच चुकी हैं। दूल्हे के स्टेज पर पहुंचने से पहले उसे एक कमरे में ले जाया जाता है, जहां उसके साथ एक मजेदार गेम खेल जाता है। देखें वीडियो-

दूल्हे का मजेदार वीडियो वायरल 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की आंखों पर पट्टी बांधी गई है। इसके बाद उसे अपनी दुल्हन को पहचानने के लिए कहा जाता है। आप देख सकते हैं कि वहां पर बहुत सारी लड़कियां और महिलाएं मौजूद हैं, जिनका हाथ पकड़कर दूल्हे को उनमें से अपनी दुल्हन को पहचानना है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के हाथ में एक-एक कर लड़कियों के हाथ दिए जाते हैं।  इसी बीच एक शख्स अपना हाथ दूल्हे को पकड़ा देता है। जैसे ही दूल्हा उस शख्स का हाथ पकड़ता है, वह पहचान जाता है कि यह कोई लड़का है। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी के माथे पर पसीना देख प्रेमिका ने जो किया, इंटरनेट पर मच गया हो-हल्ला; कैमरे में कैद हुई घटना

इसके बाद दूल्हा अपने हाथ पीछे कर लेता है और हंसी नहीं रोक पाता। हालांकि, बाद में दूल्हा आंखों पर पट्टी बंधी होने के बाद भी अपनी दुल्हन को पहचान लेता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। इस दिल छूने वीडियो weddingbazaarofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।