लाइव टीवी

OMG: लड़की ने पानी में खदेड़कर किया सांप का एनकाउंटर, Video देख बड़े-बड़े धुरंधरों के छूट जाएंगे पसीने

Updated Sep 15, 2022 | 18:47 IST

Snake Viral Video: लड़की अपने हाथ में कुदाल जैसा कुछ लेकर पानी में उतरती है। वह सांप के एकदम नजदीक पहुंचती है और हाथ में लिए औजार से सांप पर वार करती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप का वीडियो
मुख्य बातें
  • कभी नहीं देखा होगा इतना खतरनाक वीडियो
  • लड़की ने पानी में खदेड़कर किया सांप का शिकार
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Snake Viral Video: सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़े धुरंधरों के डर के मारे पसीने छूट जाते हैं। सांप को सामने देखकर तो लोगों की हालत ही पतली हो जाती है। दूसरी तरफ एक लड़की को पानी में सांप दिखा तो वह उसका एनकाउंटर करने पानी में चली जाती है। इसके बाद वीडियो में जो नजारा दिखता है, वैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस नजारे को देखकर आपके रातों की नींद उड़ जाएगी। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को पानी में एक सांप दिखाई देता है। यह सांप अच्छा-खासा बड़ा है। सांप को देखकर लड़की उसका एनकाउंटर करने के बारे में सोचती है। इसके बाद लड़की अपने हाथ में कुदाल जैसा कुछ लेकर पानी में उतर जाती है। वह सांप के एकदम नजदीक पहुंच जाती है और हाथ में लिए औजार से सांप पर एक वार करती है। हालांकि, उसका वार सटीक नहीं होता है और सांप पलटकर उस पर हमला कर देता है। देखें वीडियो- 

इस नजारे को देखकर कांप जाएंगे

अगर कोई और होता तो इस हमले से वहीं पर गश खाकर गिर जाता, लेकिन लड़की काफी दबंग होती है और उसे सांप के हमले से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद वह फिर से सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगती है। सांप को भी पता चल जाता है कि उसका पाला एक दबंग लड़की से पड़ा है। इसलिए वह अपनी जान बचाकर पानी में ही भागने लगता है। हालांकि लड़की भी सोचकर आई थी कि उसे सांप का एनकाउंटर करना ही है।

वीडियो में आगे दिखाई देता है कि लड़की सांप को पानी में ही खदेड़ लेती है और आखिरकार लड़की सांप को पकड़ ही लेती है। आप देख सकते हैं कि लड़की बिना डरे सांप का जबड़ा अपने हाथों से पकड़कर पानी से बाहर आती है। इस हैरान कर देने वाले  वीडियो के सामने आते ही लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो को earthtell नाम के इंस्ट्राग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।