लाइव टीवी

रील्स बनाने के चक्कर में मुंह के बल गिरी लड़की, पीछे देखते हुए बनवा रही थी VIDEO तभी..

Updated Jul 20, 2022 | 18:20 IST

Girl Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की खड़े होकर चलाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर से जा रही होती है। इस दौरान वह पीछे मुड़कर देख रही होती है और वीडियो बनवा रही होती है। इसके बाद लड़की एक मजेदार हादसे का शिकार हो जाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़की का मजेदार वीडियो
मुख्य बातें
  • रील्स बनाने के चक्कर में हुआ मजेदार हादसा
  • पब्लिक स्कूटर से मुंह के बल गिरी लड़की
  • सोशल मीडिया पर जमकर देखा गया वीडियो

Girl Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे। आपने अक्सर देखा होगा कि रील्स बनाने के चक्कर में कई बार लोगों के साथ कुछ मजेदार हादसे हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की के साथ रील्स बनाने के चक्कर में जो होता है, वह देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो देखने में बहुत ही फनी है। इस वीडियो को देखकर आपको एक सीख भी मिलेगी कि कभी भी स्टंट करते समय हमें बिना मतलब की होशियारी नहीं करनी चाहिए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की खड़े होकर चलाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर से जा रही होती है। इस दौरान वह पीछे मुड़कर देख रही होती है और वीडियो बनवा रही होती है। इसके बाद लड़की एक मजेदार हादसे का शिकार हो जाती है। वीडियो में सबसे अंत में जो होता है, उसे देखकर आपको जोर-जोर से हंसी आने लगेगी। वीडियो किसी पब्लिक प्लेस में शूट किया गया मालूम पड़ता है। लड़की अपने दोस्तों के साथ पब्लिक प्लेस में घूमने गई होती है। देखें वीडियो-

मुंह के बल जमीन पर गिरती है लड़की

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की पब्लिक स्कूटर पर राइडिंग के मजे ले रही थी। इस दौरान वह स्कूटर आगे ले जा रही होती है, लेकिन देख पीछे रही होती है। आप देख सकते हैं कि सामने एक जगह से वह टकरा जाती है और उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद वह संभलते-संभलते लड़खड़ाती है और सीधा मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है। लड़की जिस तरह जमीने पर गिरती है, उससे ऐसा तो नहीं प्रतीत होता कि उसे कोई चोट आई होगी। हालांकि सबके सामने गिरनी से उसकी बेइज्जती जरूर हो जाती है। वीडियो में लड़की के साथ हुए यह हादसा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो को failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।