लाइव टीवी

सूनसान सड़क पर 6 लड़कों ने घेरा तो मात्र 25 सेकंड के अंदर लड़की ने चटा दी धूल; देखें Video

Updated Jun 15, 2022 | 15:12 IST

Girl Fight Video: वीडियो में एक लड़की को 6 लड़के एक साथ छेड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह लड़की उन लड़कों का जो हाल करती है, वह देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो किसी सूनसान सड़क का है, जहां लड़की अकेले जा रही होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लड़की ने 6 लड़कों को पीटा
मुख्य बातें
  • 6 लड़कों ने सूनसान सड़क पर लड़की को छेड़ा
  • लड़की ने मात्र 25 सेकंड में चटा दी धूल
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

Girl Fight Video: दुनिया में हर रोज लाखों महिलाओं के यौन उत्पीड़न की खबरें सामने आती हैं। यह बहुत ही शर्मनाक है। कई मामलों में तो लड़कियां अपराधियों से बचने के चक्कर में अपनी जान भी गंवा देती हैं। इसके अलावा अपनी सुरक्षा के लिए लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा की कक्षा लेने की बात कही जाती है। पहले की तुलना में आजकल की लड़कियां काफी अवेयर हो गई हैं। कई बार मुसीबत पड़ने पर वह बहुत ही होशियार तरीके से निकल जाती हैं। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को 6 लड़के एक साथ छेड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह लड़की उन लड़कों का जो हाल करती है, वह देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो किसी सूनसान सड़क का है, जहां लड़की अकेले जा रही होती है। इसी दौरान 6 लड़के उस लड़की को अकेली पाकर छेड़ने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि सभी लड़के उस लड़की को चारों तरफ से घेर लेते हैं। इसके बाद वह लड़के उस लड़की को परेशान करने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

परेशान करने वाले लड़कों का मुंह तोड़ देती है लड़की

वीडियो देखकर शुरू में तो लगता है कि लड़की के साथ कुछ बुरा होने वाला है, लेकिन अगले 25 सेकंड जो होता है, वह देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप देख सकते हैं कि लड़की उन लड़कों को मुंहतोड़ जवाब देती है और उन्हें 25 सेकंड के भीतर धूल चटा देती है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग लड़की की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लड़की को बहादुर बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने लड़कों को अच्छा सबक सिखाया। देखें वीडियो- 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की खुद को परेशान करने आए सभी 6 लड़कों से टक्कर ले रही है। वह सारे लड़कों को एक साथ लात-जूतों और घूंसों से पीटती दिख रही है। फिलहाल, वीडियो के लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। आप देख सकते हैं कि लड़की उन लड़कों को फ्लाइंग किक के साथ-साथ मार्शल आर्ट मूव्स से जमीन पर पटखनी दे देती है। सारे लड़कों को वह अपने लात से मारती है और जमीन पर गिरा देती है। वीडियो को 'द फिगेन' नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'लड़की के साथ खिलवाड़ मत करो! हियाआआ!'