लाइव टीवी

VIDEO: लड़की ने मजे से किया चीते को किस, फिर जो हुआ वो आप सोच भी नहीं सकते

Updated May 12, 2022 | 15:25 IST

Leopard Viral Video: सोशल मीडिया पर चीते का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लड़की के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को नजारे पर यकीन नहीं हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिन बना देगा ये मजेदार वीडियो...
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर चीता और लड़की का वीडियो वायरल
  • चीते के साथ मस्ती कर रही थी लड़की
  • चीता भी लड़की पर लुटा रहा था प्यार

Leopard Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन, अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, वीडियो में चीता और लड़की के बीच कुछ ऐसा हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। 

चीता कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। डर के कारण लोग उसके आस-पास भी नहीं जाना चाहते हैं। क्योंकि, पलक झपकते ही चीता किसी का भी शिकार कर लेता है। कई बार तो रिहायशी इलाकों में घुसकर भी चीता तांडव मचाता है। लेकिन, इस वीडियो में आपको अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक लड़की चीते के साथ मस्ती कर रही होती है। अचानक वो चीते को किस करती है। जवाब में चीता उस लड़की को चाटने लगता है। जिस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। देखें मजेदार वीडियो...

ये भी पढ़ें -  ऑयल प्लांट में घुसा विशालकाय किंग कोबरा, शख्स ने इस तरह किया रेस्क्यू, फोटो वायरल

वीडियो देख सोच में पड़े लोग

वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए कि आखिर चीते ने उस पर हमला क्यों नहीं किया? क्योंकि, चीता इतना प्यार शायद ही किसी पर लुटाता है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'geosafaris' ने शेयर किया है। वीडियो को 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग हैरानी भी जता रहे हैं। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक नहीं हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।