लाइव टीवी

अकेले ही गोलगप्पे का ठेला चलाती है लड़की, वजह जानकर इमोशनल हो जाएंगे आप; देखें Video

Updated Aug 12, 2022 | 13:06 IST

Golgappa Seller Girl: कुछ लोग पढ़ाई के प्रति इतने जिद्दी होते हैं कि काम कर-करके अपना रास्ता तलाश लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
गोलगप्पे बेचती लड़की
मुख्य बातें
  • सड़क के किनारे गोलगप्पे बेचती है लड़की
  • वजह जानकर भावुक हो जाएंगे आप
  • अपनी फीस भरने के लिए गोलगप्पे बेचती लड़की

Golgappa Seller Girl: शिक्षा को लेकर हमारे देश में कई अभियान चलाए जाते हैं। सरकार 12वीं शिक्षा तक की पढ़ाई गरीबों को मुफ्त में कराती है। हालांकि, जब बात हायर एजुकेशन की आती है तो पैसे की कमी की वजह से कई छात्र-छात्राएं पीछे रह जाते हैं। कई छात्र-छात्राएं महंगी शिक्षा होने के कारण पढ़ाई छोड़ देते हैं और अपना काम करने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोग पढ़ाई के प्रति इतने जिद्दी होते हैं कि काम कर-करके अपना रास्ता तलाश लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाने जा रहे हैं।

गोलगप्पे बेचती लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक लड़की दिखाई दे रही होगी। वीडियो में आप लड़की को अकेले ही सड़क किनारे गोलगप्पे बेचता देख सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि लड़की गोलगप्पे क्यों बेच रही है तो आपको बता दें कि वह अपनी फीस भरने के लिए गोलगप्पे बेच रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल सूट पहने एक लड़की सड़क के किनारे गोलगप्पे का ठेला लगाकर खड़ी है। देखें वीडियो- 

पढ़ाई के लिए छोड़ दी थी जॉब

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की अपने हाथों से तीखे और चटखारेदार गोलगप्पे बेच रही है। एक शख्स जब उससे उसकी जर्नी के बारे में पूछता है तो वह बताती है कि उसने अपनी फीस निकालने के लिए सबसे पहले जॉब शुरू की थी। हालांकि, जॉब करके पढ़ाई करना मुश्किल था। इसके बाद उसने गोलगप्पे बेचने के बारे में सोचा। इससे वह अपने टाइम के हिसाब से मैनेज करके काम करती है और बाकी टाइम में अपनी पढ़ाई करती है। 

ये भी पढ़ें- Video: बॉयफ्रेंड को देख गर्लफ्रेंड से नहीं हुआ कंट्रोल, ऊपर चढ़ने के लिए उछली और मुंह के बल गिरी धड़ाम

वीडियो को THEREALHARRYUPPAL नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में बताया गया है कि लड़की मोहाली में गोलगप्पे बेचती है। आप देख सकते हैं कि लड़की के चारों तरफ भीड़ लगी हुई है। लड़की वीडियो में अपनी पूरी कहानी बताती नजर आ रही है। उसकी बातें सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।