लाइव टीवी

OMG: आधे घंटे के लिए धूप में सो गई लड़की, उठी तो प्लास्टिक की तरह पिघली हुई थी माथे की चमड़ी

plastic
Updated Aug 22, 2022 | 15:47 IST

Ajab Gajab News: क्या आपने कभी सुना है कि धूप की वजह से किसी के चेहरे की स्किन प्लास्टिक की तरह पिघल गई हो? ब्रिटेन की एक 25 साल की लड़की के साथ ऐसा ही हुआ। वह बुल्गारिया घूमने गई थी। इस दौरान आधे घंटे के लिए धूप में सो गई थी।

Loading ...
plasticplastic
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
प्लास्टिक चेहरा
मुख्य बातें
  • लड़की आधे घंटे के लिए सो गई थी धूप में
  • प्लास्टिक की तरह पिघल गई माथे की खाल
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया बुरा एक्सपीरिएंस

Ajab Gajab News: ठंड के दिनों में हम सब अक्सर धूप सेंकते हैं। हालांकि गर्मी के दिनों में धूप लोगों को पसंद नहीं आती है। धूप से कई लोगों को एलर्जी भी होती है। इस कारण ऐसे लोग अधिक देर तक धूप में नहीं रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि धूप की वजह से किसी के चेहरे की स्किन प्लास्टिक की तरह पिघल गई हो? ब्रिटेन की एक 25 साल की लड़की के साथ ऐसा ही हुआ। वह बुल्गारिया घूमने गई थी। इस दौरान आधे घंटे के लिए धूप में सो गई थी। जब वह सोकर उठी तो अपना चेहरा देखकर हैरान रह गई।

द इंडीपेंडेंट की खबर के अनुसार, महिला के माथे की खाल प्लास्टिक की तरह पिघल गई थी। सिरीन मुराद नाम की महिला ब्लूटीशियन का काम करती हैं। वह पिछले महीने 21 डिग्री तापमान में सनस्क्रीन लगाए बिना धूप में सो गई थीं। वह स्वीमिंग पूल के पास धूप में सोई थीं। इसके बाद जब वह उठीं तो उनका चेहरा एकदम लाल था और सूजा हुआ था। हालांकि, तब उन्होंने अधिक नहीं सोचा। 

ये भी पढ़ें- बीच पर बिकनी में घूम रही लड़कियों के बीच अचानक साड़ी में पहुंच गई महिला, देखें फिर क्या हुआ

हैरान करने वाला मामला

जब दूसरे दिन महिला ने अपना चेहरा देखा तो ऐसा लग रहा था कि उनके चेहरे की खाल प्लास्टिक की तरह खिंच गई हो। अपनी भौंहें उचकाकर जब उन्होंने शीशे में देखा तो उन्हें अपना माथा प्लास्टिक जैसा लग रहा था। इसके बाद महिला ने परिवार के साथ इसके बारे में बात की और डॉक्टर के पास नहीं जाने का फैसला किया। कुछ दिन बीतने के बाद उनके चेहरे की खाल उतरी और  चेहरे पर गुलाबी और काले रंग के धब्बे पड़ गए.  

महिला ने बताया कि उन्हें शुरू में ज्यादा कुछ नहीं लग रहा था, लेकिन जब उन्होंने अपने चेहरे को रगड़ा तो उनका चेहरा सूज गया। इसके बाद कई दिनों तक उनका चेहरा दर्द से तड़प रहा था। जब उनके चेहरे की खाल उतरने लगी तो उन्हें लगा था कि सूखी खाल उतर जाएगी। हुआ भी ऐसा और उनके चेहरे पर नई खाल आ गई। महिला के चेहरे पर अभी भी कुछ धब्बे बचें हैं।