लाइव टीवी

कुत्ते को अकेले पाकर ऐसी हरकत करने लगी लड़की, लोग बोले- ये सब क्या देखना पड़ रहा है..

Updated Sep 09, 2022 | 19:37 IST

Girl with Dog Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन-चार लड़कियां जंगल में कहीं जा रही थीं। इसी बीच वहां पर कहीं से एक कुत्ता आ जाता है। इसके बाद एक लड़की को न जाने क्या सूझता है। वह कुत्ते के सामने ही ‘काला चश्मा‘ गाने पर डांस करने लगती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कुत्ते के सामने डांस
मुख्य बातें
  • लड़की को अकेले में मिल गया कुत्ता
  • कुत्ते के सामने ही नाचने लगी लड़की
  • काला चश्मा गाने पर जमकर किया डांस

Girl with Dog Video: सोशल मीडिया पर कुत्तों से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कुत्ते इंसान के सबसे प्रिय जानवर होते हैं। कुछ लोग तो कुत्तों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं और प्यार बरसाते हैं। हालांकि, आजकल कुत्तों के कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कुत्ते लोगों को काटते नजर आ रहे हैं। इसके उलट इन दिनों एक लड़की ने कुत्ते को अकेले पाकर ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद लोग कहने लगे कि ये सब क्या देखना पड़ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन-चार लड़कियां जंगल में कहीं जा रही थीं। इसी बीच वहां पर कहीं से एक कुत्ता आ जाता है। इसके बाद एक लड़की को न जाने क्या सूझता है। वह कुत्ते के सामने ही ‘काला चश्मा‘ गाने पर डांस करने लगती है। लड़की इस आवारा कुत्ते के सामने ‘काला चश्मा’ गाने पर ऐसे थिरकती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। देखें वीडियो- 

कुत्ते के सामने नाची बसंती!

कई लोगों को इस वीडियो को देखकर शोले फिल्म की ‘बसंती’ की याद आ गई। आप देख सकते हैं कि लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वह कुत्ते के सामने ‘काला चश्मा’ गाने पर इतने जोरदार तरीके से ठुमके लगाती है, जिसे देखकर लोगों ने कह दिया कि बसंती ने तो कुत्ते के सामने नाच दिया है। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि कुत्ता भी लड़की के अचानक डांस करने से हैरान रह गया है। लड़की का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंंद आ रहा है और वह इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को लड़की की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने कह दिया कि यह सब क्या देखना पड़ रहा है।