लाइव टीवी

मंगेतर ने किया प्रपोज तो इतनी खुश हुई लड़की कि पहाड़ से नीचे जा गिरी, लड़के को हुआ फ्रैक्‍चर

Updated Jan 03, 2021 | 08:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अपने मंगेतर से प्रपोज करने की बात सुनकर लड़की इतनी खुश हो गई कि उसका पैर पहाड़ से फ‍िसल गया और वह 650 फुट नीचे जा गिरी। उसे बचाने के लिए कूदे लड़के के पैर में भी फ्रैक्‍चर हो गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मंगेतर ने किया प्रपोज तो इतनी खुश हुई लड़की कि पहाड़ से नीचे जा गिरी नीचे, लड़के को हुआ फ्रैक्‍चर

नई दिल्‍ली : प्‍यार में प्रपोज करने का भी अपना अलग आनंद होता है। प्रेमियों के लिए ये किसी हसीन सपने के सच होने से कम नहीं होता। कई बार ऐसा होता है जब प्रेमी से प्रपोज करने की बातें सुनकर लोग खुशी से भर उठते हैं। लेकिन यह खुशी कभी-कभी भारी भी पड़ जाती है। ऑस्ट्रिया में ऐसा ही हुआ, जब प्रेमी से प्रपोज करने की बात सुनकर प्रेमिका इतनी खुश हो गई कि वह पहाड़ से 650 फुट नीचे एक चट्टान पर जा गिरी।

युवक-युवती ऑस्ट्रिया के कारिन्थिया इलाके में थे। वे ट्रेकिंग के लिए फल्कर्ट पहाड़ पर थे, जब युवक ने अपनी मंगेतर को प्रपोज किया। यह सुनकर लड़की इतनी खुश हुई कि उसका पैर पहाड़ से फिसल गया और वह 650 फुट नीचे जा गिरी। गिरने से पहले उसने लड़के को हां कहा। लड़की के पहाड़ से गिरते ही युवक घबरा गया। लड़की को बचाने के लिए वह खुद भी कूद गया, लेकिन वह 50 फीट नीचे ही चट्टानों के बीच फंस गया।

बर्फ ने बचाई जान, लड़के को हुआ फ्रैक्‍चर

'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में हालांकि 32 साल की युवती बाल-बाल बच गई, क्‍योंकि नीचे काफी बर्फ जमी हुई थी। चट्टान पर बर्फ जमीन होने के कारण उसे बहुत चोट नहीं आई। हालांकि लड़की को बचाने के लिए कूदे 27 वर्षीय मंगेतर का पैर इस घटना में टूट गया।

पहाड़ से गिरने के बाद महिला को एक झील के पास बेहोशी की हालत में देखा गया। पर्यटकों ने इस बारे में सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी, जिसके बाद युवक और युवती दोनों को वहां से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।