लाइव टीवी

अनजान समझ दो लड़कों से बनाया शारीरिक संबंध, सच्चाई पता चलने पर परेशान हुई लड़की 

Updated Apr 20, 2021 | 10:40 IST

लड़की ने कहा कि इस दूसरे नए लड़के साथ उसने चार बार डेट किया है। यह लड़का तीस साल का है। लड़की ने आगे बताया कि इस लड़के साथ उसने दो बार शारीरिक संबंध बनाए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
अनजान समझ लड़की ने दो लड़कों से बनाया शारीरिक संबंध।

लंदन : अपने पूर्व प्रेमी के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद 26 साल की एक लड़की ने सेक्स के लिए दो पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। बाद में इन दोनों युवकों के बारे में जब उसे पता चला तो वह हैरान रह गई। दरअसल, लड़की को लगता था कि दोनों युवक एक दूसरे से अनजान हैं लेकिन सच्चाई अलग निकली। दोनों युवक एक-दूसरे से अनजान नहीं बल्कि दोस्त थे। लड़की का कहना है कि ब्रेक-अप होने के बाद वह लड़कों के साथ अपने संबंधों को लेकर गंभीर नहीं रही और वह पिछले कुछ समय से 10 अलग-अलग लड़कों के साथ मिलती-जुलती रही। 

लड़की के मुताबिक उसकी कई लड़कों से बातचीत होती थी
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का कहना है कि इनमें से ज्यादातर लड़कों के साथ केवल उसकी बातचीत होती थी और इनमें से छह लड़कों के साथ ही उसने शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने आगे बताया कि इनमें से एक लड़के की उम्र 28 साल की है। वह दिखने में अच्छा है और एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। लड़की ने कहा कि लड़के साथ उसके साथ रिश्ते में कोई विशेष आकर्षण नहीं था फिर भी वह उसे डेट और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही। लड़की का कहना है कि लड़के ने उसे एक बार बताया कि वह हमारी स्थानीय टीम में फुटबाल का खिलाड़ी है।  

दूसरा लड़का 30 साल का
लड़की ने कहा कि इस दूसरे नए लड़के साथ उसने चार बार डेट किया है। यह लड़का तीस साल का है। लड़की ने आगे बताया कि इस लड़के साथ उसने दो बार शारीरिक संबंध बनाए हैं और पिछली बार उसने अपने वीकेंड का ज्यादा समय उसके साथ बीताया। लड़की ने कहा, 'मैं सोचती हूं कि वह मेरे लिए उपयुक्त लड़का हो सकता है। लेकिन एक सुबह कॉपी पीते समय लड़के ने बताया कि वह भी स्थानीय फुटबाल टीम का खिलाड़ी है। यह बात सुनकर मैं हैरान रह गई। मैं जिस लड़के के साथ शारीरिक संबंध बना चुकी थी, उस लड़के को यह युवक जानता था। इसने उस लड़के का नाम भी बताया और कहा कि दोनों अच्छे दोस्त हैं।'

सच्चाई जानने के बाद परेशान है लड़की
लड़की का कहना है कि अब वह लड़का डेट के लिए उसे मैसेज कर रहा है लेकिन मैं सच्चाई जानने के बाद परेशान हूं। लड़की सोचती है कि उसके बारे में जानकारी होने पर दोनों लड़के आपस में क्या बात करेंगे। लड़की ने कहा, 'मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया लेकिन क्या लड़के के दोस्त को मुझे इस बारे में बताना चाहिए कि नहीं, यह मैं तय नहीं कर पा रही हूं।'