लाइव टीवी

ओ भाई! यहां बकरी ने दिया इंसानी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, जानें फिर क्या हुआ?

Updated Dec 28, 2021 | 12:53 IST

Weird News: गंगा नगर (Ganga Nagar) गांव में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म को दिया जो दिखने में बिल्कुल इंसान की तरह लग रहा था। लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो बच्चे को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बकरी के बच्चे को देखकर हैरान रह गए लोग
मुख्य बातें
  • असम से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • गंगा नगर गांव में बकरी ने दिया इंसानी शक्ल वाले बच्चे को जन्म
  • जन्म के आधे घंटे बाद बच्चे की हो गई मौत

इस दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब (Weird News) घटनाएं घटती रहती हैं। कुछ घटनाओं पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। असम से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, यहां एक बकरी (Goat) ने इंसानी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को देखने के बाद हर कोई हैरान था। हालांकि, जन्म के कुछ समय बाद बकरी के बच्चे की मौत हो गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना असम (Assam) के कछार जिले की है। गंगा नगर (Ganga Nagar) गांव में एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म को दिया जो दिखने में बिल्कुल इंसान की तरह लग रहा था। लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो बच्चे को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। लेकिन, इस बच्चे को बचाया नहीं जा सका और जन्म के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। इस बच्चे को देखने के बाद लोग काफी हैरान थे और समझ नहीं आ रहा था कि इसके पीछे का माजरा क्या है?

बच्चे को देखकर लोग हैरान

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। पूरे इलाके में यह बच्चा का चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया। लेकिन, इसकी सच्चाई सामने नहीं आ सकी। लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ बकरी के बच्चे को दफना दिया। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।