लाइव टीवी

VIDEO: मुर्गी पर कहर बरपा रहा था बाज, फिर बकरे ने ली एंट्री, वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम?

Updated Sep 16, 2021 | 12:18 IST

Chicken Goat Video: एक बाज मुर्गी का शिकार करना चाह रहा था। लेकिन, अचानक बकरे ने बीच में आकर मुर्गी की जान बचाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
जब हीरो बना बकरा...
मुख्य बातें
  • मुर्गी का शिकार करना चाह रहा था बाज
  • अचानक बकरे ने आकर बचाई जान
  • बकरे ने जीता लोगों का दिल

Chicken Goat Video: कई बार जानवरों के बीच भी ऐसी लड़ाई होती है, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इनके काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कई बार आपको इनमें भी 'हीरो-विलेन' देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक बाज 'बेचारी' मुर्गी पर कहर बनकर टूट पड़ा था। लेकिन, बकरे ने जिस तरह मुर्गी की जान बचाई उसे देखकर लोग उसे 'हीरो' बता रहे हैं। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो रह है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना नीदरलैंड की है। यहां एक फॉर्महाउस में अचानक बाज ने मुर्गी पर हमला कर दिया। एक और मुर्गा उसे बचाने के लिए आता है उस पर बाज इस तरह कहर बरपाता है, जिसे देखकर उसका दोस्त बकरा वहां पहुंच जाता है। फिर शुरू होती है जबरदस्त लड़ाई। बकरा जी जान से बाज पर हमला करता है। सींगों से उस पर वार करता है। मजबूरन बाज को वहां से भागना पड़ता है। आलम ये है कि 17 सेकेंड के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बकरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो..  

बकरे की जबरदस्त एंट्री...

वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि मामला क्या है? क्योंकि, बकरे ने जिस तरह से मुर्गी की जान बचाई वह तारीफ के काबिल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।