लाइव टीवी

Google doodle on women's day 2020: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया ये खास वीडियो डूडल

Updated Mar 08, 2020 | 01:10 IST

Google doodle on Internation women's day 2020: गूगल ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष एनिमेटेड वीडियो बनाया है, जिसमें उनके संघर्षों व एकजुटता को दर्शाया गया है।

Loading ...
Google doodle on women's day 2020: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया ये खास वीडियो डूडल

नई दिल्‍ली : अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर सर्च इंजन गूगल ने भी खास पेशकश की है। गूगल ने एक विशेष वीडियो डूडल बनाकर आधी आबादी को सैल्‍यूट किया है। गूगल ने एक एनिमेटेड वीडियो के जरिये महिलाओं की एकजुटता और उनके संघर्ष को दर्शाया है। इसमें ऐतिहासिक काल से चले आ रहे महिलाओं के आंदोलन को समाहित किया गया है तो विभिन्‍न क्षेत्रों में उनके योगदान को भी बखूबी दर्शाया गया है।

दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सर्च इंजन गूगल ने एक विशेष एन‍िमेटेड वीडियो बनाया है, जिसमें विभिन्‍न क्षेत्रों की और कई पीढ़ियों की महिलाओं को दर्शाया गया है। यह वीडियो कई स्‍तरों में महिलाओं को दर्शाता है। इसकी काली व सफेद केंद्रीय परत वर्ष 1800 के दशक के उत्तरार्द्ध से लेकर 1930 तक के दशक के बीच मजदूर आंदोलनों के दौर में दुनिया की महिलाओं को दर्शाती है।

दूसरी परत महिलाओं के अधिकारों के अधिकारों को लेकर वर्ष 1950 के दशक से लेकर 1980 के दशक के बच के उनके संघर्ष को संघर्ष को दर्शाता है, जब लैंगिक समानता और यथास्थिति में बदलाव को लेकर महत्‍वपूर्ण प्रगति देखी गई। अंतिम लेयर में 1990 के दशक से लेकर वर्तमान समय तक को दर्शाया गया है। यह वास्‍तव में पिछले 100 वर्षों में महिला अधिकारों के आंदोलन की प्रगति को दर्शाता है।

यह कई तरह के बंधनों को तोड़कर आगे बढ़ने के महिलाओं के जज्बे को सैल्‍यूट करता है और दर्शाता है कि समाज में अब महिलाएं अपनी स्थिति को लेकर सवाल करने लगी हैं, अपने अधिकारों की बात मुखरता से रख रही हैं और समाज में विभिन्‍न भूमिकाओं में अहम योगदान दे रही हैं। आज की महिलाएं उन महिलाओं की विरासत को संभाले हुए आगे बढ़ रही हैं, जिन्‍होंने पिछली पीढ़‍ियों में बड़ी कुर्बानियां दी।

इसमें सभी क्षेत्रों, उद्योगों, राष्‍ट्रों, उम्र, संस्‍कृति की औरतें हैं, जो बदलाव के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आने वाली पीढ़‍ियों के लिए रास्‍ता बनाती जा रही हैं। तो अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं, खासकर आधी आबादी को सैल्‍यूट, जो खामोश रहते हुए अपनी भूमिकाओं को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए समाज और राष्‍ट्र के निर्माण में योगदान दे रही हैं।