लाइव टीवी

Google Doodle: ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट Marsha P. Johnson को समर्पित है डूडल 

Updated Jun 30, 2020 | 09:34 IST

Transgender Activist Marsha P. Johnson: गूगल आज LGBTQ+ राइट एक्टिविस्ट Marsha P. Johnson को याद कर रहा है जिसपर आज का डूडल बनाया है।

Loading ...
डूडल में मार्शा पी. जॉनसन की हंसते हुए एक एनिमेटिड फोटो लगाई है

नई दिल्ली:गूगल डूडल के माध्यम से खास लोगों को और विशेष गतिविधियों को याद करता है, आज यानि 30 जून का Google Doodle समलैंगिक समुदाय अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाने वाली मार्शा पी. जॉनसन को समर्पित किया है,गूगल ने अपने डूडल में मार्शा पी. जॉनसन की हंसते हुए एक एनिमेटिड फोटो लगाई है जो काफी अच्छी लग रही है।

मार्शा पी. जॉनसन ने इसमें अपने सर में फूल भी लगाए हुए हैं बताते हैं कि उन्हें अपने सिर पर फूल लगाना अच्छा लगता था जिसे वो अक्सर लगाया करती थीं। मार्शा का नाम अमेरिका में समलैंगिक लोगों के अधिकारों की आवाज का नेतृत्व करने वाले लोगों में उनका नाम खासा पॉपुलर है, 2019 में आज ही के दिन  मार्शा जॉनसन को मरणोपरांत न्यूयॉर्क प्राइड मार्च का ग्रैंड मार्शल घोषित किया गया था जो बेहद सम्मानीय पद माना जाता है।

मार्शा ने LGBTQ समुदाय के लिए हमेशा ही मुखरता से आवाज बुलंद की जिसकी वजह से वो खासी प्रसिद्ध थीं, मार्शा पी जॉनसन का जन्म 24 अगस्त 1945 को न्यू जर्सी में हुआ था उनका नाम तब मैल्कम माइकल जूनियर था वर्ष 1963 में वे न्यूयॉर्क के ग्रीनविच विलेज चली गईं। यहां समलैंगिक लोगों की बहुतायत थी बताते हैं यहां उन्होंने अपना नाम बदला और मार्शा पी जॉनसन रख लिया था।

मार्शा ने उसने साथी ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता सिल्विया रिवेरा के साथ स्ट्रीट ट्रांसवेस्टाइट (अब ट्रांसजेंडर) एक्शन रेवोल्यूशनरीज  की स्थापना की। स्टार यू.एस. का पहला संगठन था, जिसका नेतृत्व रंग की एक ट्रांस महिला ने किया था और एलजीबीटीक्यू + युवाओं के लिए उत्तरी अमेरिका का पहला आश्रय खोलने वाला पहला संगठन था।