लाइव टीवी

सरकारी टीचर लड़की ने दूल्हे से लिया दहेज, पैसे कम मिलने पर स्टेज पर दी शादी तोड़ने की धमकी

Updated Jul 01, 2022 | 14:04 IST

Wedding Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्टेज पर ही होने वाले दूल्हे और उसके घरवालों पर भड़क जाती है। दरअसल, दुल्हन ने जितनी डिमांड की थी, उसे उतना दहेज नहीं मिलता है। इसके बाद वह स्टेज पर ही शादी तोड़ने की धमकी देती है। दुल्हन की इन सब बातों को सुनकर दूल्हा बिल्कुल खामोश बैठा रहता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दहेज न मिलने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी

Wedding Video: आपने अक्सर देखा होगा कि शादी में लड़के वाले दहेज लेते हैं। भारत में शादियों में दहेज लेना और देना आम बात है। अगर लड़का सरकारी नौकरी करता है तो दहेज की मात्रा और ज्यादा बढ़ जाती है। यह बात तब नॉर्मल लगती है, जब लड़के वाले दहेज लेते हैं। अगर कोई सरकारी नौकरी करने वाली लड़की दहेज मांगती है तो यह खबर बननी लाजमी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की दूल्हे से दहेज मांगती दिख रही है।

वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की स्टेज पर ही होने वाले दूल्हे और उसके घरवालों पर भड़क जाती है। दरअसल, दुल्हन ने जितनी डिमांड की थी, उसे उतना दहेज नहीं मिलता है। इसके बाद वह स्टेज पर ही शादी तोड़ने की धमकी देती है। दुल्हन की इन सब बातों को सुनकर दूल्हा बिल्कुल खामोश बैठा रहता है। वह रुंआसे मन से दुल्हन की बातें सुनता रहता है। इस बीच दुल्हन कहती है कि अगर उसे दहेज के बाकी बचे पैसे नहीं मिले तो वह शादी तोड़ देगी।

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

शादी तोड़ने की धमकी देती है दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं। अभी तक जयमाला का कार्यक्रम नहीं हुआ है। दुल्हन अपने दूल्हे के गले में जयमाला डालने से इंकार कर देती है और स्टेज पर ही दहेज की मांग पूरा करने के लिए कहती है। वह बीच-बीच में शादी तोड़ने की धमकी देती है। इसी दौरान एक शख्स पूछता भी है कि आप शादी क्यों तोड़ना चाहती हैं। इस पर दुल्हन जवाब देती है कि मेरा दहेज का पैसा बाकी है, पहले वह लाकर दें। दुल्हन यह भी कहती है कि हम किसी से डरते नहीं हैं। जब शख्स बोलता है कि आप क्या करती हैं तो दुल्हन बताती है कि वह एक सरकारी टीचर है और लड़का मामूली कंपनी में काम करता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की यह सब बातें सुनकर दूल्हा स्टेज पर ही रोने लगता है और दुल्हन से शादी न तोड़ने की मिन्नतें करता है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आमतौर पर आपने यह सब करते दूल्हे वालों की तरफ से देखा होगा, लेकिन यहां सब उल्टा हो गया है। हालांकि, हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। यह सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए बनाया गया वीडियो भी हो सकता है।