लाइव टीवी

सिंदूर लगाते समय दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, शर्म से लाल हो गई दुल्हन, सालियों का भी खुला रह गया मुंह

Updated Jul 15, 2022 | 16:13 IST

Groom Kiss Bride Video Viral: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। इस बीच दोनों मंडप में शादी से जुड़ी रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। इस समय दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की रस्म निभाई जा रही है। मंडप में दूल्हा-दुल्हन के अलावा पंडितजी और दुल्हन की बहनें और सहेलियां नजर आ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • मंडप में निभाई जा रही थी सिंदूर की रस्म
  • सिंदूर लगाते समय दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत
  • दुल्हन का चेहरा शर्म से हो गया लाल

Groom Kiss Bride Video Viral: सोशल मीडिया पर आपको शादियों से जुड़े हजारों-लाखों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर पसंद आते हैं। अगर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में कुछ यूनिक करते हैं, तो वह बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। दूल्हा-दुल्हन अपने अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दूल्हे की हरकत पर अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। इस बीच दोनों मंडप में शादी से जुड़ी रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। इस समय दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की रस्म निभाई जा रही है। मंडप में दूल्हा-दुल्हन के अलावा पंडितजी और दुल्हन की बहनें और सहेलियां नजर आ रही हैं। इस बीच दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे को इतना प्यार आता है कि वह भरी महफिल में कुछ ऐसी हरकत कर जाता है। जिससे दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। देखें वीडियो- 

दुल्हन को किस कर लेता है दूल्हा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडितजी के कहने पर दूल्हा अपनी दुल्हनिया की मांग में सिंदूर भरने जाता है। वह अपनी चुटकी में सिंदूर लेकर जैसे ही दुल्हन की मांग में भरता है, वैसे ही उसके गाल पर भरी महफिल में किस कर लेता है। जैसे ही दुल्हन को यह बात महसूस होती है, उसका चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के चेहरे पर शर्मीली स्माइल आ जाती है। वहीं जब पीछे खड़ी दूल्हे की सालियों को इस बारे में पता चलता है तो उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है।

ये भी पढ़ें- जॉब ढूंढ रही लड़की ने बनाया प्रोफाइल, Experience में ऐसा क्या लिख दिया कि मच गया तहलका

आप देख सकते हैं कि एक-दो सालियां तो हंसने लगती हैं, लेकिन एक-दो सालियां हैरान रह जाती हैं। दूल्हा जिस तरह से अपना रोमांटिक अंदाज सरेआम दिखाता है उसे देखकर वहां मौजूद लोग एक पल के लिए चौंक से जाते हैं। वीडियो को weddingworldpage नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।