लाइव टीवी

जयमाला की स्टेज पर दूल्हे ने साली के साथ की ऐसी हरकत, भौचक्की रह गई दुल्हन

Updated Jul 01, 2022 | 19:57 IST

Wedding Video: जयमाला के स्टेज पर दूल्हा शराब के नशे में अपनी साली के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर पास खड़ी दुल्हन भी भौचक्की रह जाती है। दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की जगह साली को जयमाला पहना देता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
साली को पहनाई जयमाला
मुख्य बातें
  • शादी की स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत
  • दुल्हन को छोड़कर साली को पहनाई जयमाला
  • आंखें फाड़कर देखती रह गई दुल्हन

Wedding Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जयमाला के स्टेज पर दूल्हा शराब के नशे में अपनी साली के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर पास खड़ी दुल्हन भी भौचक्की रह जाती है। दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की जगह साली को जयमाला पहना देता है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा शराब के नशे में लग रहा है। शराब के नशे की आड़ में दूल्हा जयमाला सेरमेनी में खेल कर जाता है। दुल्हन के गले में जयमाला न डालकर वो अपनी साली को वरमाला पहना देता है। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा जयमाला से पहले ही शराब पी लेता है। वह जयमाली की स्टेज पर लड़खड़ाते हुए पहुंचता है। दुल्हन के आने के बाद जयमाला की रस्म शुरू होती है। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला पहनाती है। 

ये भी पढ़ें- 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

हैरान करने वाला वीडियो

आप देख सकते हैं कि जब दुल्हन शराब के नशे में धुत दूल्हे को जयमाला पहनाती है तो सब ताली बजाते हैं। इसके बाद दूल्हे का दोस्त उसे दुल्हन को जयमाला पहनाने का इशारा करता है। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि दूल्हा अपनी दुल्हन को जयमाला पहनाने में ना-नुकर करता है। इसके बाद वह झटके में अपनी साली के गले में जयमाला डाल देता है। उसकी इस हरकत से सभी हैरान रह जाते हैं। दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन को बिल्कुल भी यकीन नहीं होता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन भौचक्की रह जाती है। देखें वीडियो- 

वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो देखने में भले ही हैरानी भरा है, लेकिन वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि यह कोई सच्ची घटना नहीं है। यह वीडियो लोगों के एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से बनाया गया लगता है। फिलहाल वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट बॉक्स में मजेदार रिएक्शन दिए हैं।