लाइव टीवी

अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया हाहाकारी डांस, लेकिन दूल्हे ने दिया तलाक, शॉकिंग मामला

Updated Jan 13, 2022 | 11:13 IST

घटना है इराक की राजधानी बगदाद की। यहां एक शख्स ने इसलिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, क्योंकि उसने उस गाने पर डांस किया जो उसे पसंद नहीं था। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है।

Loading ...
एक गाने के कारण दूल्हे ने दुल्हन को दिया तलाक
मुख्य बातें
  • इराक से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • अपनी ही शादी में दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस
  • गाना सुनकर दूल्हे ने दे दिया तलाक

Bride Groom News: हर लड़का और लड़की अपनी शादी के लिए कुछ ना कुछ सपने जरूर संजोते हैं। क्योंकि, दोनों की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे खास, अलग और यादगार हो। इसके लिए कई लोग शादी पर काफी पैसे खर्च करते हैं, तो कोई अजीबोगरीब हरकतें करके महफिल लूट ले जाते हैं। इसी कड़ी में एक दुल्हन की ख्वाहिश थी कि वो अपनी शादी में जबरदस्त अंदाज में डांस करे। दुल्हन ने अपनी शादी में डांस भी किया, लेकिन डांस करना दुल्हन को काफी महंगा पड़ गया। क्योंकि, उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। तो आइए, जानते हैं क्या है ये मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये घटना है इराक की राजधानी बगदाद की। यहां एक शख्स ने इसलिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, क्योंकि उसने उस गाने पर डांस किया जो उसे पसंद नहीं था। इस बात पर हो सकता है आपको भले ही यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी में 'मिसयतारा' गाने पर डांस किया था। गाने के बोल सुनते ही दूल्हा गुस्से में आ गया और उसका परिवार भी भड़क गया। इतना ही नहीं दोनों के बीच झगड़े भी हुए, जिसके बाद दूल्हे ने शादी तोड़ने का फैसला किया। 

ये भी पढ़ें -  Viral Video: गर्लफ्रेंड की शादी में दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी, राज खुलने पर देखें क्या हुआ हाल?

एक गाने के कारण हो गया तलाक

हालांकि, लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दूल्हा नहीं माना और अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। आपको बता दें कि यह गाना पहले भी विवाद में रह चुका है। क्योंकि, इस गाने का मतलब ही है घरतोड़ने वाला। पिछले साल भी एक शादी में इस गाने को बजाया गया था, जिसके बाद जोड़े ने तलाक ले लिया। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अजीबोगरी अंदाज में दूल्हा-दुल्हन के बीच तलाक हो चुके हैं।