लाइव टीवी

गेम में हार बर्दाश्त नहीं कर पाया दूल्हा, स्टेज पर ही दुल्हन को जड़ा जोरदार थप्पड़; Video देखकर खौल जाएगा खून

Updated Jun 17, 2022 | 18:16 IST

Groom Slapped Bride: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच एक गेम खेला जाता है। इस गेम में दूल्हे की हार होती है। इस बात से दूल्हा इतना खफा हो जाता है कि सरेआम दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। दुल्हन को जितना जोर का थप्पड़ दूल्हा मारता है, उससे दुल्हन का दिमाग झनझना गया होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ खून खौलाने वाला वीडियो
  • दुल्हन को जोरदार थप्पड़ मारता है दूल्हा
  • स्टेज पर हार बर्दाश्त नहीं कर पाया दूल्हा

Groom Slapped Bride: आपने शादियों में तमाम तरह की रस्में देखी होंगी। भारत की शादियों में कुछ ऐसी रस्में निभाई जाती हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के बीच गेम खेला जाता है। इस गेम में या तो दूल्हा या फिर दुल्हन की हार होती है। विदेशों में भी शादियों में ऐसी ही कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच एक गेम खेला जाता है। इस गेम में दूल्हे की हार होती है। इस बात से दूल्हा इतना खफा हो जाता है कि सरेआम दुल्हन को जोरदार थप्पड़ जड़ देता है।

वीडियो देखकर खौल जाएगा आपका खून

इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका खून खौल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी के स्टेज पर ही दुल्हन को बहुत ही जोर का थप्पड़ मारता है। आप खुद देख सकते हैं कि दुल्हन को जितना जोर का थप्पड़ दूल्हा मारता है, उससे दुल्हन का दिमाग झनझना गया होगा। वीडियो उज्बेकिस्तान का बताया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद का रिसेप्शन चल रहा है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं। इस दौरान दोनों के बीच एक तरह का गेम खेला जाता है। इस गेम में दुल्हन विजयी होती है। अपनी जीत से दुल्हन इतनी खुश होती है कि स्टेज पर ही हाथ उठाकर जश्न मनाने लगती है। वहीं पास खड़ी उसकी सहेली भी दुल्हन की जीत से काफी खुश हो जाती है। हालांकि, दूल्हे को अपनी हार पचती नहीं है और वह इतने गुस्से में आ जाता है कि उसे कुछ समझ नहीं आता। देखें वीडियो- 

दुल्हन के सिर पर जोरदार वार करता है दूल्हा

इसके बाद दूल्हा गुस्से में दुल्हन के सिर पर अपने हाथ से जोरदार वार करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के वार से दूल्हन का सिर झनझना जाता है। दुल्हन को इतनी जोर की चोट लगती है कि वह सिर पर अपना हाथ रख लेती है. दूसरी तरफ दूल्हा ऐसे खड़ा रहता है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। इसके बाद दुल्हन की मां स्टेज पर आती है और दुल्हन को वहां से लेकर चली जाती है। वहीं दूल्हा चुपचाप खड़ा होकर भीड़ को निहारता रहता है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसे देखकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वीडियो को MassiVeMaC नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।