लाइव टीवी

दूल्हे ने ऐन मौके पर खो दी जयमाला, फिर Amazon से ऑर्डर कर मंगाया, पूरा मामला जानकर कहेंगे- 'हद है भाई'

Updated Aug 01, 2022 | 15:08 IST

Jaimala ordered from Amazon: दुल्हन Amazon में काम करती थी। इसलिए दूल्हे ने अपने हाथ से जयमाला खोने का नाटक किया। फिर दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए उसके सामने ही Amazon से ऑर्डर कर जयमाला मंगवाया। इससे भी ज्यादा ड्रामा तो इससे आगे हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शादी में नाटक
मुख्य बातें
  • जयमाला के मौके पर दूल्हे ने किया अजब नाटक
  • ऐन मौके पर अपने हाथ से खो दी जयमाला
  • बाद में Amazon से ऑर्डर करके मंगाया!

Jaimala ordered from Amazon: शादी बहुत ही खुशी का दिन होता है। शादी के मौके पर तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इसमें जयमाला की रस्म सबसे अहम होती है। सोचिए अगर कोई दूल्हा इस रस्म के ऐन मौके पर अपने हाथ से जयमाला खो दे तो क्या होगा! ऐसा ही एक दूल्हे के साथ हुआ, लेकिन उसने तपाक से Amazon से ऑर्डर कर जयमाला मंगा लिया। यह देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदारों के अलावा दुल्हन भी चौंक गई। हालांकि, पूरा मामला जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल, कृष्णा वार्ष्णेय नाम के दूल्हे ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर कर अपने जयमाला के समय की ऐसी बात लिखी, जिसे जानकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया। दूल्हे ने बताया कि उसकी दुल्हन Amazon में काम करती थी। इसलिए उसने अपने हाथ से जयमाला खोने का नाटक किया। इसके बाद उसे सरप्राइज देने के लिए उसके सामने ही Amazon से जयमाला ऑर्डर किया। इसके बाद Amazon की टीशर्ट पहनकर एक शख्स Amazon के बड़े से पैकेट में पैक कर जयमाला देने आता है।

दुल्हन को देना चाहता था सरप्राइज

दुल्हन ने यह देखा तो उसे भरोसा नहीं हुआ। दूल्हे ने अपने पोस्ट में खुलासा किया कि दरअसल, Amazon की टीशर्ट पहनकर आने वाला शख्स उसका दोस्त था और यह सारा कुछ महज एक नाटक था क्योंकि उसकी दुल्हन Amazon में काम करती थी। शख्स ने बताया कि शादी के वक्त अपनी Amazonian दुल्हन फागुनी खन्ना को इम्प्रेस करने के लिए उसने यह अनोखा आइडिया लगाया। हालांकि, यह थोड़ा फिल्मी जरूर था, लेकिन उनकी शादी अब चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें- चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम

लोगों का ऐसा था रिएक्शन

दूल्हे ने अपनी दुल्हन को 'अमेजनियन पत्नी' के नाम से संबोधित किया। तस्वीर को शेयर करते हुए दूल्हे ने कैप्शन लिखा, 'अपनी अमेजनियन पत्नी को मैमने वरमाला खोने का नाटक कर एक सरप्राइज दिया। फिर मैंने अमेजन से वरमाला ऑर्डर किया। बस अपने प्यार के लिए प्यार से एक ब्रांड इंट्रीग्रेशन कर रहा हूं।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि भाई पॉपुलर होने के लिए कुछ भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शादी के दिन भी लोग मार्केटिंग करते हैं। अमेजन या Google में काम करना कोई बड़ी उपलब्धि है, मुझे तो ऐसा नहीं लगता।'