लाइव टीवी

शादी के स्टेज पर दूल्हे ने चलाया दुल्हन की धोखेबाजी का वीडियो, जीजा के साथ कर रही थी रोमांस; फिर हुआ ऐसा

Updated Aug 12, 2022 | 10:05 IST

Cheater Wife Video: एक दूल्हे को शादी के मौके पर ही उसकी दुल्हन की धोखेबाजी का पता चलता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे जानकर आप भी सोंच में पड़ जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
दुल्हन की धोखेबाजी
मुख्य बातें
  • शादी के दौरान दूल्हे ने दिखाया दुल्हन की धोखेबाजी का वीडियो
  • अपने जीजा के साथ रोमांस करती नजर आई दुल्हन
  • वीडियो देखकर शादी में आए मेहमान रह गए हैरान

Cheater Wife Video: शादी हर किसी के लिए एक खास मौका होता है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तमाम तरह की तैयारियां करते हैं। शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर ही टिकता है। अगर रिश्ते में विश्वास ना हो तो शादी ज्यादा लंबी नहीं चलती। हालांकि कई बार इंसान को शादी के बंधन में बंधने से ऐन पहले अपने पार्टनर की धोखेबाजी का पता चल जाता है। ऐसी ही एक खबर इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, एक दूल्हे को शादी के मौके पर ही उसकी दुल्हन की धोखेबाजी का पता चलता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे जानकर आप भी सोंच में पड़ जाएंगे।

मामला चीन का है। यहां एक दूल्हे को शादी की स्टेज पर अपनी दुल्हन की धोखेबाजी का पता चलता है। इसके बाद उसने सारे रिश्तेदारों और मेहमानों के सामने दुल्हन का असली चेहरा दिखा दिया। यह देखकर शादी में आए लोग हैरान रह गए। इसके बाद शादी में आए सारे रिश्तेदार उसपर थू-थू करने लगे। इससे दुल्हन को सबके सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। खबर के अनुसार, चीन के फुजिआन प्रांत में एक दूल्हा-दुल्हन की शादी हो रही थी। शादी के लिए बैंक्वेट हॉल बुक था और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही बैठे थे।

ये भी पढ़ें- Viral Video: संस्कारी चोर! पहले हाथ जोड़कर देवी मां को प्रणाम किया, फिर दान पेटी लेकर हुआ फरार

हैरान रह गए मेहमान

इसी बीच सारे मेहमानों के सामने ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन का एक वीडियो चला दिया। इस वीडियो में वह अपने जीजा के साथ रोमांस करती नजर आ रही थी। वीडियो में सबने देखा कि दुल्हन बेडरुम में अपने जीजा के साथ रोमांस कर रही थी और उसे किस भी कर रही थी। यह नजारा देखकर सारे मेहमानों के होश उड़ गया। उसी समय दूल्हे ने अपनी दुल्हन से पूछा कि ये सब क्या है? वीडियो देखते ही दुल्हन का चेहरा लाल हो गया। दूल्हे ने वहीं शादी तोड़ दी और मामला थाने पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बचपन की यादों का वीडियो चलाया जा रहा था। दोनों दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर इस पल को एंजॉय कर रहे थे। वहीं, शादी में आए मेहमान भी उनके बचपन की क्लिप्स देखकर मुस्कुरा रहे थे। तभी वीडियो में अचानक ऐसे क्लिप्स आने लगे, जिसे देखकर सबका मुंह खुला रह गया। लोगों को अचानक स्क्रीन पर दुल्हन और उसके जीजा दिखने लगे। जो वीडियो में रोमांस करते पकड़े गए।