लाइव टीवी

Video: जयमाला पहनते समय नखरा दिखाने लगा दूल्हा! खूबसूरत दुल्हन ने अगले ही पल झाड़ दी अकड़

Updated Aug 26, 2022 | 13:49 IST

Dulha Dulhan Video: अपनी शादी को खास बनाने के लिए आजकल के दूल्हा-दुल्हन बहुत कुछ करते हैं। कई बार वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • जयमाला के मौके पर दूल्हे ने किया अजब नाटक
  • दूल्हे का नाटक देख दुल्हन ने किया ऐसा काम
  • अगले ही पल ठीक हो गया दूल्हा

Dulha Dulhan Video: इंटरनेट पर आपको शादियों के कई सारे वीडियो देखने को मिलेंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर मजा ही आ जाता है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा उन वीडियो को लोग पसंद करते हैं, जो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि अपनी शादी को खास बनाने के लिए आजकल के दूल्हा-दुल्हन बहुत कुछ करते हैं। कई बार वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

इन दिनों एक नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो जयमाला के समय का है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन जो करते हैं, उसे देखकर शादी में आए मेहमानों और रिश्तेदारों को भी मजा आ जाता है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके हैं। स्टेज काफी अच्छे से सजा दिखाई देता है। देखें वीडियो- 

दूल्हे को सूझती है मस्ती

इस बीच सफेद जोड़े में दुल्हन अपने हाथ में जयमाला लिए नजर आती है। वहीं सफेद शेरवानी में पास ही दूल्हा खड़ा नजर आता है। अब बारी आती है, जयमाला की। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे के पास जाती है और उसे जयमाला पहनाने की कोशिश करती है। हालांकि, यहीं पर दूल्हा भाव खाने लगता है और दुल्हन से मस्ती करने के लिए जयमाला पहनने से इंकार कर देता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन जब उसके गले में वरमाला पहनाने की कोशिश करती है, तो वह पीछे की तरफ हट जाता है।

दुल्हन की हरकत से हैरान रह जाता है दूल्हा

इसके बाद दुल्हन को भी मस्ती सूझती है और वह दूल्हे को मजा चखा देती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के मना करने पर वह जयमाला लेकर वापस जाने लगती है। इससे दूल्हा दौड़े-भागे उसकी तरफ पहुंच जाता है और वरमाला डलवा लेता है। दुल्हन की यह हरकत देख वहां खड़े मेहमानों को मजा आ जाता है। दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी की मस्ती भरी चालाकी देख मुस्कुराता भी नजर आता है। वीडियो को parulgargmakeup नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।