लाइव टीवी

Earth Day 2022 Wishes, Shayari: पृथ्वी दिवस को खास अंदाज में करें सेलिब्रेट, इन शायरी के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं

Updated Apr 22, 2022 | 09:34 IST

Happy Earth Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: साल 1970 से पूरी दुनिया में हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

Loading ...
हैप्पी अर्थ डे, (Photo-istock)
मुख्य बातें
  • 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है।
  • साल 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था
  • इस अर्थ डे आप भी करें कुछ अलग और अपनों को भेजें ये मजेदार शुभकामनाएं

Happy Earth Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। भारत समेत करीब 195 से ज्यादा देश में अर्थ डे मनाया जाता है। साल 1970 में पहली बार पृथवी दिवस मनाया गया था। इस मौके पर लोग धरती और उसके द्वारा दिए गए प्राकृतिक संपत्ति को बचाने के लिए उपायों के बारे में सोचते हैं और जागृत करने का काम करते हैं। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट' है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में हर साल पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट करते हैं। तो इस साल आप भी अलग अंदाज में पृथ्वी दिवस को मनाएं और अपने दोस्तों, रिश्तेदार और प्रियजनों को इन शायरी के जरिए पृथवी दिवस की शुभकामनाएं भेजें।

- ये हम अब सबको समझाएं,
संदेश ये हम सब तक फैलाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं और
धरती मां का कर्ज चुकाएं।।

Happy Earth Day 2022

- धरती है जीवन का आधार,
आओ करे इससे बेहद प्यार,
चलो आज मिल के कर ले ये करार,
पृथ्वी को कभी न होंगे देंगे तार-तार।

Happy Earth Day 2022

- हमने कितनो को खुश रखा,
हमने किसका घर है बसाया,
धरती हमसे पूछ रही, क्या खोया और क्या पाया,
धरती मां का कितना ऋण तुमने चुकाया।।

Happy Earth Day 2022

- कुछ पेड़ हम भी लगा दें,
इस धरती को बचाने के लिए,
क्योंकि इसने पूरी जिन्दगी लगा दी,
हमारा बोझ उठाने के लिए।।

Happy Earth Day 2022

- धरती मेरी प्यारी धरती,
तुझमे ही पूरा जीवन समाया है,
तेरे उपकार है हम पर कुछ इस कदर,
की तूने मां का दर्जा पाया है।।

Happy Earth Day 2022

- नजर उठाये ढूंढ रहे है इस अंतरिक्ष में जमी,
पर भूल जाते है अकसर कदमों के निचे है सरजमी।

Happy Earth Day 2022

- आओ सारे धरती को सुंदर बनाएं,
इसे प्रदूषण मुक्त बनाएं, पेड़ पौधे लगाएं।

Happy Earth Day 2022