लाइव टीवी

Hindi Diwas 2022: हिंदी में कितने तेज हैं आप, बता दिया इन शब्दों की हिंदी, तो मान जाएंगे लोहा

Updated Sep 14, 2022 | 11:50 IST

Hindi Diwas 2022: 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसकी शुरुआत की थी।

Loading ...
हिन्दी दिवस 2022
मुख्य बातें
  • 14 सितंबर को हर साल मनाया जाता है हिन्दी दिवस
  • 1953 से हिन्दी दिवस मनाया जाता है
  • हिन्दी दिवस पर लोगों को हिन्दी को लेकर जागरूक किया जाता है

Hindi Diwas 2022: हर साल 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। दरअसल, अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिन्दी की अनदेखी को रोकने के उद्देश्य से देश में हिन्दी दिवस शुरू हुआ। आधिकारिक रूप से देश में 14 सितंबर 1953 से हिन्दी दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर हम एक-दूसरे से हिन्दी भाषा में ही बात करते हैं और विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। हिन्दी दिवस पर देश में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। स्कूल, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में हिन्दी दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी हिन्दी भाषियों की संख्या अच्छी खासी है। इस हिन्दी दिवस हम आपके लिए कुछ ऐसे शब्द लेकर आए, जिनकी हिन्दी हो सकता है शायद ही आप जानते हों। तो आइए, इस लिस्ट के जरिए जानते हैं कुछ दिलचस्प हिन्दी शब्द... 

- अट्टालिका-ऊंची इमारत
- निष्पत्ति-निकलना
- व्युत्पत्ति-उद्गम 
- वाच्यार्थ-वाक्य का अर्थ
- दृष्टिपात-देखना
- किंकर्तव्यमूढ़- क्या करें, फैसला न कर पाना
- निश्चल-स्थिर
- विभीषिका-भीषण 
- सर्वेक्षण-सर्वे
- चतुष्कोणीय-चार कोणों वाला
- अक्षरशः-ज्यों का त्यों
- उन्माद- सनक
- प्रद्युम्न-कामदेव
- दृष्टिकोण-नजरिया
- दधीचि-ऋषि का नाम
- अश्वत्थामा-महाभारत का पात्र
- दीर्घावधि- लंबा समय
- श्रद्धा-विश्वास
- उत्कर्ष-प्रगति
- प्रकारांतर-अन्य रूप में