लाइव टीवी

Holi 2020: होली के मौके पर सुनें पद्म विभूषण से सम्मानित भजन गायक पं. छन्नूलाल मिश्र का ये गीत

Updated Mar 07, 2020 | 13:34 IST

Holi Song 2020: होली के मौके पर सुनें पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किए गए भजन गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गाना दिगंबर खेले मसाने में होली..

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
सुनें भजन गायक छन्नूलाल मिश्र का होली गीत

होली के त्यौहार को लेकर पूरे देश में खुशियों और सेलिब्रेशन की धूमधाम है। इस त्यौहार को रंगों और गुलाल के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। रंगों में सराबोर लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। होली के त्यौहार की सबसे ज्यादा खास बात जो है वो है इससे जुड़े गाने और संगीत। होली के मौके पर तमाम तरह के गानों की धूम होती है।

हिंदी गानों से लेकर भोजपुरी गाने और अन्य दूसरे प्रकार के संगीत को भी बड़ी ही दिलचस्पी से सुना सुनाया जाता है। होली में महान भजन गायक छन्नूलाल के गाने भी काफी सुने जाते हैं। आज यहां होली के मौके पर उनके गानों की बात करेंगे। वे ना सिर्फ भजन गाते हैं बल्कि खयाल, ठुमरी और कजरी गाने के लिए भी जाने जाते हैं। 

होली से जुड़ा उनका एक गाना है.. 'खेले मसाने में होली दिगंबर..जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। इस बार होली का त्यौहार 10 मार्च को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस मौके पर आप भी लें इस गाने का आनंद-

बता दें कि इससे पहले भी छन्नूलाल चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान ने नवाजा है। इस सम्मान के बाद उन्होंने कहा था कि संगीत की साधना का फल मिला है, इससे ना सिर्फ मुझे बल्कि बनारस घराने के संगीत को सम्मान मिला है।

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को 'बधैया' गाते हुए शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के लिए एक प्यारा से गीत भी गाया। पंडित छन्नूलाल मिश्र ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक हैं। किराना घराना और बनारस गायकी के मुख्य गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है।