लाइव टीवी

OMG: शख्स ने निगल लिए 1 रुपये के इतने सिक्के, दो दिनों तक निकालते रह गए डॉक्टर्स

Updated Aug 01, 2022 | 18:29 IST

Coins in Stomach: 36 साल के शख्स के पेट में तेज दर्द हुआ तो घर के लोग उसे अस्पताल ले गए। जब डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्सरे किया तो वह हैरान रह गए। शख्स के पेट में 1 रुपये के इतने सारे सिक्के थे, जिसे निकालने में डॉक्टरों की टीम को दो दिन लग गए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • जोधपुर से हैरान करने वाला मामला आया सामने
  • शख्स के पेट में थे 1 रुपये के 63 सिक्के
  • अवसाद की स्थिति में चीजें निगलने की आदत

Coins in Stomach: आपने सोशल मीडिया पर बहुत सारी हैरान करने वाली खबरें सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने वाले हैं। जिसके बारे में जानकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। राजस्थान के जोधपुर से बहुत ही अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक 36 साल के शख्स के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट में 1 रुपये के इतने सारे सिक्के देखे कि उसे निकालने में डॉक्टरों की टीम को दो दिन लग गए। 

खबर के अनुसार, शख्स को 27 जुलाई को पेट में गंभीर शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जब डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो उसके पेट में धातु की गांठ दिखी। इसके बाद एक्स-रे करने पर डॉक्टरों को पता चला कि शख्स के पेट में 1 रुपये के कई सिक्के थे। बता दें कि शख्स ने 1 रुपये के 63 सिक्कों को निगल लिया था। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिए ऑपरेशन करके शख्स के पेट से सिक्के निकाले।

दो दिन में निगले 63 सिक्के

अस्पताल के एचओडी (Gastroenterology) नरेंद्र भार्गव ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद शख्स का एक्स-रे किया गया। इसके बाद पता चला कि शख्स ने डिप्रेशन की स्थिति में दो दिनों में 1 रुपये के 63 सिक्के निगल लिए थे। इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब डॉक्टरों ने पूछा तो शख्स ने बताया था कि उसने 10-15 सिक्के खा लिए थे। हालांकि, पेट का एक्स-रे कराया गया तो हमें उसके पेट में धातु की एक गांठ दिखाई दी। डॉक्टर नरेंद्र भार्गव ने बताया कि शख्स का ऑपरेशन करके दो दिन में सिक्के निकाले गए। अब उसकी तबियत स्थिर है। डॉक्टर भार्गव ने शख्स को मनोरोग उपचार की भी सिफारिश की। डॉक्टर ने बताया कि शख्स को अवसाद की स्थिति में चीजों को निगलने की आदत है।