लाइव टीवी

रक्षाबंधन पर भाई को बांधे हैंडमेड राखी, जानें डिजाइनर राखी बनाने का आसान तरीका

Updated Aug 10, 2019 | 10:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का त्योहार होता है और इस त्योहार में आप अपने भाई के लिए खुद राखी बनाएं तो कितना अच्छा होगा। बेहद आसानी से आप घर में राखी बना सकती हैं। जाने केसे?

Loading ...
make Rakhi at homemake Rakhi at home
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rakhi
मुख्य बातें
  • घर में पड़ी चीजों से भी बन सकती है राखी
  • डिजाइनर राखी के लिए पेपरक्विलिंग कर सकती हैं
  • बीट्स और मोतियों के साथ रुद्राक्ष का भी कर सकती हैं प्रयोग

बाजार में रंग-बिरंगी राखियों को देखकर आपका मन सभी को लेने को करता होगा या आप इतनी कंफ्यूज हो जाती होंगी कि क्या लें और क्या छोड़ें। ऐसे में आपकी दुविधा आप खुद ही खत्म कर सकती है। कैसे? खुद अपने भाई की राखी बना कर। जी हां आप आसानी से अपने घर पर ही अपने भाई के लिए राखी बना सकती है। कुछ चीजें तो आपको आसानी से अपने घर में ही मिल जाएंगी कुछ चीजें आप बाजार से ले आ सकते हैं। तो आइए जानें कि रेशम की राखी बनाने के लिए आपको क्या कुछ चाहिए होगी।

घर में पड़े सामान से बनाएं राखी

यदि आपके पास रेशम की डोरियां हैं तो आप घर में मौजूद कुछ चीजों से भी राखी बना सकते हैं। जैसे यदि आपके कान या हाथ की ज्वेलरी को कोई पार्ट ऐसा हो जो राखी में लगने पर उसकी खूबसूरती बढ़ा सकता है तो आप उसका भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप कलरफुल क्राफ्ट पेपर से पेपर क्विलिंग कर के भी राखी बना सकती हैं। वहीं घर में पड़े ऊन को भी राखी के रूप में बीट्स और मोतियों से सजा कर राखी बना सकती हैं। यदि आपको रेशम की राखी बनानी है तो आइए उसकी सबसे आसान विधि जानें।

  • राखी बनाने के लिए बाजार से लें आए ये सामान
  • रेशम में रंगबिरंगे धागे
  • राखी को के लिए बीट्स या मोतियां
  • रंगबिरंगे स्पंज
  • कुछ रंगीन क्राफ्ट पेपर
  • गोंद या फेविकोल।
  • ऐसे बनाएं राखियां

तीन कलरफुल रेशम के धागे नाप कर काट लें और उसे ऐसे गूथें जैसे की बालों की चोटियां गूथी जाती है। दोनों छोरों पर एक गांठ लगा कर गूंथ को सिक्योर कर लें। ताकि वह कही से खुले नहीं। अब जो आप बीट्स लाएं हैं उन्हें इन गूथी हुई रेशम की डोरियों में पिरो लें। इसके बाद अब जो आप रंगीन स्पंज लाईं हैं उसे गोल आकार में काट कर रेशम की डोरियों के बीचों बीच चिपका दें। चाहें तो आप रोशम और बीट्स को यूं भी छोड़ सकती हैं। ऐसे ही आप चाहें तो रुद्राक्ष भी मोतियों की जगह पिरो सकती हैं। इसके अलावा आप स्पंज पर गणपति जी या कार्टून आदि भी बना कर चिपका कर उसे बीट्स से सजा सकते हैं।

तो घर में पड़े समानों से आप खुद से ही डिजाइनर राखी बना सकती हैं और अपने भाई को बता सकती हैं कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं।