लाइव टीवी

'होली के रंग' कैसे छुड़ाएं, इस तरीके को अपनाएं नहीं होगी कोई दिक्कत - Watch Video

Updated Mar 28, 2021 | 13:36 IST

How to Remove Colors of Holi: होली का पर्व उत्साह और उमंग का पर्व है इस दिन खूब जमकर रंग खेला जाता है इसके बाद नंबर आता है उसे छुड़ाने को तो लोगों को दिक्कतें आती हैं यहां हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं।

Loading ...
होली खेलने के बाद सबसे मुश्किल मसला आता है अब इन रंगों को छुड़ाना
मुख्य बातें
  • होली पर लोग कई तरह के रंग इस्तेमाल करते हैं
  • ये रंग कई बार छुटाने में खासी दिक्कत पैदा करते हैं
  • कुछ टिप्स की मदद से आपको होली के रंग छुड़ाने में मदद मिल सकती है

होली पर रंगो का इस्तेमाल जीवन में खुशियों के रंग भर देता है और लोग अपने पराए हर किसी को रंग में रंगने को आतुर दिखते हैं और जमकर होली पर रंगों का प्रयोग किया जाता है। यहां तक तो ठीक है अब बारी आती है इन रंगों को छुड़ाने की तो लोगों को खासी दिक्कतें पेश आती हैं।

रंग के बिना होली की कल्पना बेमानी है लेकिन रंग अगर शरीर पर जम जाएं तो छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है और कोई भी शख्स यह नहीं चाहेगा कि रंग से पुता हुआ चेहरा लेकर दूसरे दिन ऑफिस या काम पर जाए, तो होली के जिद्दी रंग को कैसे आप आसानी से छुड़ा सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।

दरअसल होली पर पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं।वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलते हैं।

इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। हांलांकि कहा जाता है कि होली खेलते समय खतरनाक केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल भूल कर भी न करें मगर लोग कहां बाज आते हैं।

होली खेलने के बाद सबसे मुश्किल मसला आता है अब इन रंगों को छुड़ाना जिसको लेकर लोग खासे परेशान होते हैं तो यहां हम ये वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें होली के रंगों को छुड़ाने के उपाय दिखाए गए हैं इनसे आपको शायद कुछ मदद मिल जाए।

वीडियो साभार-Stylish Lioness_You Tube