लाइव टीवी

[VIDEO] जब पेड़ पर नजर आया टहनी जितना मोटा सांप, वीडियो देख छूटे लोगों के पसीने

Updated Dec 28, 2019 | 21:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने कर्नाटक के एक वन क्षेत्र में एक पेड़ पर मौजूद एक विशालकाय सांप का वीडियो शेयर किया है। जो पेड़ की टहनी की तरह नजर आ रहा है।

Loading ...
पेड़ पर सांप

नई दिल्ली: सांप से जुड़े अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। कभी सांपों के शौचालयों और विमानों में नजर आने से लेकर अजगर और तेंदुए की लड़ाई तक, कोई न कोई खबर या वीडियो अक्सर चर्चा में बना रहता है। सांप की खबरों की इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है जहां एक विशालकाय सांप पेड़ पर नजर आ रहा है।

भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने शनिवार को एक बडे़ पेड़ पर मौजूद एक विशालकाय सांप का वीडियो शेयर किया। वीडियो में टहनियों पर एक सांप को फिसलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को कर्नाटक के एक वन क्षेत्र में शूट किया गया था। कैमरे के जूम मोड में पेड़ के ऊपर मौजूद सांप किसी टहनी की तरह लग रहा है। यहां आप यह रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो देख सकते हैं।

वीडियो साझा करते हुए, नंदा ने अपने सोशल मीडिया फॉलोवर्स से पूछा कि पेड़ की डालियों के बीच उन्हें सांप नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जिनमें से कुछ आप यहां देख सकते हैं।

सांपों को लेकर अक्सर कई खबरें सामने आती रहती हैं जिनमें से कई सच होती हैं। अक्टूबर में बेंगलुरु के पास एक गांव में एक सात सिर वाले सांप की मौजूदगी की खबर सामन आई थी जिसकी उतारी गई खाल एक मंदिर के पास पाई गई थी।