लाइव टीवी

Watch: इंसानी शक्ल वाली मछली देख चौंक गई दुनिया, Video देखकर कांप जाएंगे

Updated Jul 31, 2022 | 14:29 IST

Human Faced Fish Video: इंसानी शक्ल वाली मछली का वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इंसान की शक्ल वाली मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो चीन का बताया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इंसान की शक्ल वाली मछली
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • चीन में दिखी इंसानी शक्ल वाली मछली
  • मछली का वीडियो देख खौफ में आ गए लोग

Human Faced Fish Video: आपने इस दुनिया में बहुत सारी हैरान कर देने वाली चीजें देखी होंगी। जबसे इंटरनेट आया है, तबसे लोगों को कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर वह कांप जाते हैं। इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अजीबोगरीब मछली का है। आप मछली का यह वीडियो देखकर सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, यह मछली इंसान की शक्ल वाली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आपको नदी के अंदर एक अनोखा जीव तैरता हुआ नजर आ रहा होगा। इस जीव का वीडियो देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या प्रतिक्रिया दें। कुछ लोग वीडियो को देखकर डर गए हैं, वहीं कई लोगों को वीडियो में दिखने वाला जीव बहुत विचित्र लग रहा है। वीडियो देखकर पता करना मुश्किल है कि यह जीव है क्या? आपको साफ दिख रहा होगा कि यह विचित्र जीव मछली की तरह तैर रहा है। वहीं, इस जीव का चेहरा (Human Faced Fish Video) बिल्कुल इंसानों से मिलता जुलता नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

इंसानी शक्ल वाली मछली!

आपको यह जीव इंसानी कंकाल की तरह दिखाई दे सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली की तरह एक जीव नदी में तैर रहा है। दूर से तैरता हुआ जब यह जीव कैमरे के नजदीक आता है तो इसका चेहरा बिल्कुल इंसानों की तरह लगता है। ऐसा लगता है कि उसकी आंखें, उसके नाक और उसका मुंह बिल्कुल इंसानों की तरह है। वहीं जब यह जीव नदी के बिल्कुल किनारे पर आ जाता है, तो उसका चेहरा स्पष्ट हो जाता है। इसका शरीर तो मछलियों जैसा लगता है, लेकिन चेहरा इंसानों से मिलता-जुलता है।

ये भी पढ़ें- नदी में झुककर पानी पी रहा था 'आधा इंसान-आधा कुत्ता' जैसा खौफनाक जीव, मछुआरे ने देखा तो..

वीडियो देखकर कई यूजर्स की रातों की नींद उड़ गई है। कई लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि ये इंसान है या कुछ और है? वीडियो को ट्विटर पर @DoctorAjayita नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'इंसानी शक्ल वाली मछली।' वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो चीन का बताया जा रहा है।