लाइव टीवी

Funny Video: यहां इंसान बन गए भेड़, हरकतें देखकर लगाएंगे जमकर ठहाके

Updated Aug 25, 2022 | 12:56 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर फ्रांस का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग भेड़ के रूप में नजर आ रहे हैं। यूजर्स को इन लोगों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
क्या मजेदार नजारा है?
मुख्य बातें
  • भेड़ मानव प्रतियोगिता में लोगों का अनोखा अंदाज
  • भेड़ बनकर लोगों ने मचाया धमाला
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब चीजों की कमी नहीं है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) लोगों के बीच चक्कर लगा रहे हैं, जिसे देखकर हंसे बिना कोई नहीं रह सकता है। इतना ही नहीं इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) फ्रांस का है। जहां भेड़ मानव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुछ लोग भेड़ के रूप में घूमते नजर आए। इतना ही नहीं लोग हरकत भी बिल्कुल भेड़ों की तरह ही कर रहे थे। कई लोगों को तो इस नजारे को देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन, यूजर्स को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: डिलीवरी ब्वॉय से खाना छीनकर जूते से पीटने लगी महिला, कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

भेड़ या इंसान...

13 सेकेंड के इस वीडियो देखकर यकीनन आपको भी मजा आ गया होगा। कई लोगों को बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। ट्विटर पर इस वीडियो को '@emikusano' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अब तक 84 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 38 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, करीब सात हजार लोग वीडियो को रिट्वीट कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इससे पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इन्होंने तो पूरी तरह भेड़ का नकल कर लिया।