लाइव टीवी

IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत पर आंटी ने धांसू डांस से उड़ाया गर्दा, अंदाज देखकर आप भी झूम उठेंगे

Updated Aug 29, 2022 | 15:25 IST

Aunty Dance Video: भारतीय टीम की जीत पर एक आंटी ने डांस से ऐसा बवाल काटा, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आंटी ने तो माहौल बना दिया
मुख्य बातें
  • भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
  • भारत की जीत पर खुशी का माहौल
  • स्टेडियम में आंटी का धांसू डांस देखकर दंग रह गए लोग

Ind Vs Pak Match: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी-20 मैच खेला गया। इस दिलचस्प मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की जीत से लोग खुशी से झूम उठे। स्टेडियम से लेकर पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस अलग-अलग अंदाज में खुशी मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक आंटी का वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो स्टेडियम के अंदर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आंटी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उस वीडियो को देख रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है माहौल अलग बन जाता है। दोनों देशों के लिए आन-बान और शान का मैच हो जाता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हाल था। लेकिन, जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बूढ़े तक जश्न में डूबे नजर आए। इसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को भी देखकर लगा सकते हैं। टीम इंडिया की जीत पर किस तरह आंटी गदर काट रही हैं। इतना ही नहीं डांस करते हुए वो काफी हटके रिएक्शन भी दे रही हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Zombie Bug: इस भयानक कीड़े ने उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

आंटी ने बनाया धांसू माहौल

आंटी का अंदाज देखकर आपको भी झूमने का मन कर रहा होगा। आखिर, हो भी क्यों ना खुशी का माहौल जो है। इस वीडियो को ट्विटर पर '@theprayagtiwari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Trending Video) को अब तक 73 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 31 सौ से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग ने रिट्वीट किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आंटी ने मौज करा दी। किसी का कहना है कि आंटी को अवॉर्ड देना चाहिए।