लाइव टीवी

[VIDEO] दुबई में रह रही भारतीय महिला ने 1000 दिन में गाए 1000 गाने, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated Jan 14, 2020 | 12:42 IST

दुबई में रह रही एक महिला ने लगातार 1000 दिन में 1000 गाने गाकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। उनके सभी गाने यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
भारतीय महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

नई दिल्ली: दुबई की रहने वाली एक भारतीय महिला ने 1,000 दिनों में 1,000 गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इससे पहले महिला ने यह रिकॉर्ड बनाने को लेकर घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस बारे में जानकारी सामने आई है। 48 वर्षीया स्वप्ना अब्राहम को चार पुरस्कारों के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मान्यता दी गई है, जिसमें 8 अप्रैल, 2017 से 2 जनवरी, 2020 तक 1,000 दिनों के लिए लगातार एक गाने 'लाइव' को बनाना, कंपोज करना और पब्लिश करना शामिल है। गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

महिला का नाम 'डिजिटल एल्बम में सबसे अधिक गाने' के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है। दुबई में एक प्रबंधन परामर्श फर्म के लिए काम करने वालीं अब्राहम ने कहा कि वह अपने दशकों लंबे संगीत कैरियर को 1,000 दिनों में 1,000 गाने गाकर समाप्त करना चाहती हैं।

आप उनके Youtube चैनल पर सभी 1,000 गाने देख सकते हैं।

गल्फ न्यूज ने इब्राहीम के हवाले से बताया, '24 सालों के लिए पेशेवर रूप से संगीत और गाने बनाने और 22 एल्बम प्रकाशित करने के बाद, मुझे अभी भी लगा कि मैं एक संगीतकार और कलाकार के रूप में अधूरी हूं। मैं समझ नहीं पा रही थी कि यह क्या है। मैंने संगीत को छोड़ने का फैसला किया लेकिन इसके तुरंत बाद मुझे लगा कि एक और बहुत मुश्किल काम करना चाहिए और फिर मैं इसे छोड़ दूंगी। इसी दौरान मैंने फैसला किया कि मैं 1,000 दिन तक एक दिन में एक गाना गाऊंगी।'