लाइव टीवी

134 किलो था इस IPS का वेट, 9 महीने में इस तरह घटाया 43 किलो वजन

Updated Jun 06, 2021 | 12:08 IST

आईपीएस विवेक राज सिंह कुकरेले (IPS Vivek Raj Singh Kukrele) ने जब राष्ट्रीय पुलिस अकादमी ज्वॉइन की थी तो उस समय उनका वजन करीब 134 किलो था। अब उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

Loading ...
134 किलो था इस IPS का वेट, 9 महीने में कम किया 43 किलो वजन
मुख्य बातें
  • आईपीएस विवेक राज सिंह ने टहलकर घटाया 43 किलो वजन
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है विवेक राज की वेट लॉस जर्नी
  • विवेक ने इंस्टाग्राम पर साझा की अपनी वेट संबंधी स्टोरी

नई दिल्ली: एक कहावत है कि 'जब जागो, तभी सवेरा..' इस कहावत को सच कर दिखाया है भारतीय पुलिस सेवा (IPS) विवेक राज सिंह कुकरेला ने। विवेक राज ने जब नेशनल पुलिस एकेडमी की ट्रेनिंग ज्वॉइन की थी तो तब उनका वेट 134 किलो था। उसके बाद विवेक ने अपना वजन कम करने के लिए जो मेहनत की उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी वेट लॉस (Weight Loss) की जर्नी के बारे में बात करते हुए विवेक राज ने  बताया कि कैसे वह सिर्फ टहलकर फिट हो गए।

88 किलो था आठवीं में वजन

आईपीएस विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि बचपन से ही उनका वेट बहुत ज्यादा था और आठवीं में पढ़ने तक वजन 88 किलो हो चुका था। इसके बाद जब उनका चयन आईपीएस के रूप में हुआ तो ट्रेनिंग ज्वॉइन करने के दौरान उनका वजन 134 किलो था। एनपीए ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने फिटनेस पर काम किया तो वजन घटकर 104 किलो हो गया। इसके बाद उन्हें ऐसी मोटिवेशन मिली कि फिटनेस पर काम जारी रखा।

138 किलो हो गया था वेट

बिहार के नक्सल एरिया में पोस्टिंग के दौरान उनका वजन 138 किलो हो गया था। इसके पीछे की वजह बताते हुए विवेक कहते हैं, 'मैं फूडी हूं, बहुत खाता था, खाना बर्बाद नहीं होना चाहिए ये हमारा उद्देश्य होता है।' इसके बाद उन्होंने सुबह टहलना शुरू कर दिया जिसे उन्होंने दिनचर्या शामिल कर लिया।  इतना ही नहीं विवेक ने अपने खान पान पर ध्यान देना शुरू कर दिया। विवेक इसकी बदौलत अभी तक 43 किलो वजन कम कर चुके हैं।

विवके ने अपनी वेट लॉस की स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की तो वह तुरंत वायरल हो गई। अभी तक 6 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। उनकी वेट लॉस स्टोरी लोगों को प्रेरित कर रही है।