लाइव टीवी

ITBP के हिमवीरों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग अभ्यास, वीडियो में देखें जवानों का हौसला

Updated May 04, 2022 | 13:03 IST

ITBP Himveers Viral Video: योग दिवस से पहले ITBP के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास किया। सोशल मीडिया पर जवानों का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ITBP के जवानों ने किया योग अभ्यास

ITBP Jawan Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर ITBP के जवानों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीर योग का अभ्यास कर रहे हैं। सेना के जवानों का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जवानों की जमकर तारीफ भी हो रही है। क्योंकि, जिस तरह से हिमवीर योग का अभ्यास कर रहे हैं वो भारतीय जवानों के अदम्य साहस को दिखाता है। इस वीडियो और तस्वीरों को खुद ITBP ने शेयर किए हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर योग शिवर लगाया जाता है और आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक योग करते हैं। योग दिवस से पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने सिक्किम में योग अभ्यास किया। योग सत्र में कई जवानों ने हिस्सा लिया और पूरे दमखम के साथ योग किया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह जवान बर्फ के बीच बैठकर योग अभ्यास कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral: तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ईद पर शेयर की ये तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जवानों ने जीता दिल

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए ITBP ने लिखा, ' भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी में बर्फ की परिस्थितियों में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग सत्र के दौरान'। वीडियो को अब तक 12 सौ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, दो सौ से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब जवानों ने इस तरह इतनी ऊंचाई पर योग किए हैं। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किए थे।